Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Firecracker shops will be closed for three days, fire safety arrangements are necessary.

Kanpur News: तीन दिन लगेंगी पटाखा दुकानें, अग्निसुरक्षा इंतजाम जरूरी

Thu, 05 Nov 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 05 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Firecracker shops will be closed for three days, fire safety arrangements are necessary.
कानपुर देहात। दिवाली पर अस्थायी दुकानों में पटाखा बेचने के लिए अब तक 189 दुकानदारों ने लाइसेंस के लिए संबंधित एसडीएम के यहां आवेदन किया है। अग्निसुरक्षा के इंतजाम अनिवार्य होंगे यह लाइसेंस की शर्त है। तीन दिन के लिए दुकानें लगेंगी। करीब दो करोड़ के कारोबार का अनुमान है। बीते साल 208 अस्थायी पटाखा दुकानों को लाइसेंस दिए गए थे।
विज्ञापन

दिवाली पर आतिशबाजी की परंपरा है। लक्ष्मी-गणेश के पूजन के साथ लोग आतिशबाजी करते हैं। त्योहार का यह मौका कारोबार से जुड़ा है। तीन दिन के लिए अस्थायी पटाखा दुकानें सजती हैं। यहां लोग पसंद के पटाखे खरीदते हैं। जिले की छह तहसीलों के अंतर्गत 15 थाने हैं। जो पटाखा के अस्थायी लाइसेंस के लिए संस्तुति देते हैं। अकबरपुर में लंकापुरी मैदान, डेरापुर में सब्जी बाजार, सिकंदरा में रामलीला मैदान में अस्थायी दुकानें लगती हैं।
विज्ञापन

पूर्व में अग्निशमन विभाग थानावार अस्थायी पटाखा दुकानों के लिए फायर एनओसी जारी कर संस्तुति करता था। हालांकि इस बार इसमें बदलाव किया गया है। आग से बचाव के जरूरी नियमों का ब्योरा अग्निशमन विभाग की ओर से संबंधित एसडीएम को उपलब्ध कराया गया है। अब वही जरूरी मानक पूरे करने की शर्त पर अस्थायी लाइसेंस जारी करेंगे। अस्थायी पटाखा दुकानों पर नियम का पालन हो इसके लिए कड़े निर्देश हैं। बिना अग्निसुरक्षा और मानक पूरे किए बिना किसी दुकानदार को पटाखा बेचने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अग्निशमन और आपात सेवा मुख्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि एक्सप्लोसिव रूल्स 2008 के नियमों का सख्ती से अनुपालन किया जाए ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। एक क्लस्टर में 50 में अधिक पटाखा दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि यदि पचास तक स्थायी पटाखा दुकानें हैं तो क्लस्टर स्थल पर एंबुलेंस और दो फायर टैंकर मौजूद रहना अनिवार्य किया गया है। पटाखा दुकानों का क्लस्टर भीड़-भाड़, आबादी, गली, स्कूल, कॉलेज, रेलवे लाइन, हाईटेंशन बिजली लाइन, बाजार और फैक्टरी आदि से कम से कम 50 मीटर की सुरक्षित दूरी पर होना चाहिए। दुकानों/शेड में किसी भी प्रकार के खुले या लटकते तार, गैस लैंप या तेल से जलने वाले लैंप का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। दुकानें केवल टिन शेड से बनेंगी।
..................
बयान...
बिना लाइसेंस कोई पटाखा दुकान संचालित नहीं होगी। अस्थायी पटाखा दुकानों के लाइसेंस तय नियम के अनुसार जारी किए जाएंगे। संबंधित एसडीएम को इसके निर्देश दिए गए हैं। दुकानदारों को लाइसेंस की शर्तों का अग्निसुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। नियम तोड़ने वाले दुकानदारों के लाइसेंस रद कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। - अंकित शुक्ला, एडीएम प्रशासन
...................
अस्थायी पटाखा लाइसेंस की शर्तें
बांस-बल्ली, कपड़ा, टेंट आदि से निर्मित दुकान पर रोक
प्रत्येक दुकान में नौ किग्रा क्षमता के दो एबीसी फायर एस्टिंग्यूशर
दुकान में करीब 10 घनफीट बालू की व्यवस्था
200 लीटर पानी भरा ड्रम, दो फायर बकेट व चार सैंड बकेट
एक दुकान से दूसरी दुकान की दूरी तीन मीटर दूरी
एक साथ एक दुकान पर केवल पांच किग्रा पटाखा स्टॉक की अनुमन्य
वृद्ध, दिव्यांग या 18 साल से कम आयु वाले व्यक्ति के दुकान संचालन पर रोक
दुकान में खुले पटाखे रखने या प्रदर्शन की छूट नहीं
टीन शेड से बनी दुकान में पटाखा बेचने की शर्त
दुकान में बिजली वायरिंग पर प्रतिबंध
.......................
स्थायी पटाखा दुकानों पर एक नजर
जिले में कुल 27 स्थायी पटाखा दुकानें संचालित हैं। इसमें बनाकर बेचने वाले आठ लोगों के पास लाइसेंस हैं। थानावार देखें तो अकबरपुर, राजपुर, रसूलाबाद, डेरापुर, भोगनीपुर, रूरा, गजनेर में दो-दो स्थायी पटाखा दुकानें हैं। सिकंदरा, रनियां व मूसानगर थाना क्षेत्र में एक-एक स्थायी पटाखा दुकान है। शिवली व मंगलपुर में पांच-पांच स्थायी पटाखा दुकानें हैं।

.......................
बीते साल कहां कितने जारी हुए थे अस्थायी लाइसेंस
दिवाली पर बीते साल अकबरपुर तहसील में 65, भोगनीपुर में 22, डेरापुर में 42, मैथा में 26, रसूलाबाद में 30 और सिकंदरा में 23 लाइसेंस जारी हुए थे। इस बार अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन आ रहे हैं। इसमें अकबरपुर में 45, भोगनीपुर में 19, डेरापुर में 49, मैथा में 28, रसूलाबाद में 25 और सिकंदरा में 23 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed