{"_id":"5cc5529bbdec220726685910","slug":"fire-outside-of-polling-center-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय एक बाइक में लगी आग, देखते ही देखते जल गए 44 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय एक बाइक में लगी आग, देखते ही देखते जल गए 44 वाहन
Mon, 29 Apr 2019 12:00 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
हरदोई में मतदान केंद्र के बाहर अचानक से लग गई बाइकों में आग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के वक्त परिसर की बाउंड्री के बाहर आग लगने से अफरा-तफरी फैल गई। एक बाइक से शुरू हुई आग ने देखते-देखते 42 और मोटर साइकिलों को चपेट में ले लिया। आग बुझाने की प्रक्रिया पूरी होने तक एक कार भी लपटों की चपेट में आकर जल गई।
रविवार सुबह पोलिंग पार्टियों की रवानगी शहर के नघेटा रोड स्थित आरआर इंटर कॉलेज से की जा रही थी। अचानक 11 बजे के आसपास कॉलेज की बाउंड्री के बाहर एक खड़ी एक बाइक में आग लग गई। तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैल गईं। एक-एक कर 42 और बाइकों व एक कार भी आग की चपेट में आ गईं। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे बाद आग बुझाई। आग बुझने तक सभी 44 वाहन और खोखे पूरी तरह जल चुके थे। माना जा रहा है कि पास में कूड़े के बीच चिंगारी उठने से आग फैली। कूड़े में चिंगारी की वजह क्या बनी, इसका जवाब स्पष्ट नहीं है।
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि आग लगने की घटना से पोलिंग पार्टियों की रवानगी पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उधर, शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतर वाहन मतदान कार्मिकों के हैं। पोलिंग पार्टियों की वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।