फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire, kanpur dehat news

आग लगने से 19 बीघा गेहूं की फसल खाक

Mon, 13 Apr 2020 05:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
fire, kanpur dehat news
सरवनखेड़ा के सरांय गांव में जलती गेहूं की फसल। - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के गोगूमऊ गांव के मजरा सराय में सोमवार को आग लगने से 19 बीघे गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेखपाल व कानूनगो ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12 बजे श्रीकृष्ण पांडेय के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। हवा चलने की वजह से आग आसपास के खेतों में फैल गई। लपटें उठती देख ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस बीच श्रीकृष्ण पांडेय की छह बीघा, सत्यनारायण व शिवदत्त की तीन-तीन, शिवप्रकाश की दो, इंद्रपाल, अनिल कुमार व हरदेव की एक-एक, गोविंद की दो बीघे गेहूं की फसल जल गई। कानूनगो हरिशंकर शुक्ला लेखपाल के साथ पहुंचे। कानूनगो ने बताया कि कुल 19 बीघे फसल जली है। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि क्षति आकलन कर रिपोर्ट मांगी गई है। पीड़ित किसानों की सहायता की जाएगी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed