फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fire in SBI Bank due to short circuit in Kannauj, customers and bank employees saved their lives by jumping from windows

Kannauj News: शार्ट सर्किट से एसबीआई बैंक में लगी आग, ग्राहकों और बैंककर्मियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

Mon, 18 Jul 2022 06:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Jul 2022 06:10 PM IST
सार

तिर्वा क्रासिंग पर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्राहकों व बैंककर्मियों ने खिड़कियों और टीनशेड से कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire in SBI Bank due to short circuit in Kannauj, customers and bank employees saved their lives by jumping from windows
एसबीआई की शाखा में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में तिर्वा क्रासिंग पर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई। ग्राहकों और कर्मचारियों ने खिड़कियों और टीनशेड से कूदकर जान बचाई। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। एक दो-दिन तक बैंक में लेनदेन प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन

बता दें कि शहर के तिर्वा क्रासिंग पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा स्थित है। दोपहर करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से बैंक में आग लग गई। बिजली के केबल स्पार्किंग कर जलने लगे। इससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई। दूसरी मंजिल पर मौजूद कर्मचारी और ग्राहकों में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन

किसी तरह खिड़की और टीनशेड से कूदकर महिलाओं समेत लोग बाहर निकले। आग लगने की सूचना दमकल टीम को दी गई। इस दौरान कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार रवि ने बताया कि आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वायरिंग और मरम्मत के बाद शाखा में लेन-देन का काम शुरू होगा। इसमें करीब दो दिन लग सकते है। तब तक दूसरी शाखाओं से ग्राहक लेनदेन कर सकते है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed