फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire in regency hospital kanpur

रीजेंसी अस्पताल में देर रात सातवीं मंजिल पर लगी आग, मरीजों की जान पर बन आई

Sat, 22 Jun 2019 01:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 22 Jun 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
fire in regency hospital kanpur
रिजेंसी अस्पताल में लगी आग के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल की सातवीं मंजिल में बने कांफ्रेस हाल में गुरुवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। मरीजों व तीमारदारों की जान करीब एक घंटे तक सांसत में फंसी रही। फायर कर्मियों ने अस्पताल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाई।
विज्ञापन


तब मरीजों व तीमारदारों ने राहत की सांस ली। देर रात करीब सवा दो बजे कांफ्रेस हाल में एसी में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। आग लगने पर तेजी से धुआं फैला तो कर्मचारियों को इसका पता चला। मरीज-तीमारदार सब सो रहे थे। आग का हल्ला मचने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


 

सभी लोग बाहर की ओर भागने लगे। बहुत लोग अस्पताल के बाहर आ गए। फायर ब्रिगेड को फोन कर कर्मचारियों ने फायर उपकरणों से आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलने के 20 मिनट बाद करीब ढाई बजे फजलगंज फायर ब्रिगेड की टीम अस्पताल पहुंच गई थी।

एहतियातन मरीजों को नीचे वाली मंजिल पर शिफ्ट किया गया। फजलगंज एफएसओ पतिराम सरोज के मुताबिक एक घंटे के अंदर स्थिति पर काबू पा लिया गया। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। संभवत: किसी ने एसी का स्विच बंद नहीं किया था, इससे शार्ट सर्किट हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed