फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire in refined factory in kanpur dehat

कानपुर देहात: बंद रिफाइंड फैक्टरी में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी

Wed, 11 Nov 2020 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
fire in refined factory in kanpur dehat
रिफाइंड फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र रनियां के राजेंद्रा से चिरौरा मार्ग स्थित बंद पड़ी रिफाइंड फैक्टरी में बुधवार भोर पहर आग लग गई। फैक्टरी के गार्ड की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचे। सात फायर टेंडरों से फोम व पानी की बौछार कर चार घंटे में आग काबू की गई। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। आग से फैक्टरी में शेड व टैंक को नुकसान हुआ। करीब तीन लाख रुपये नुकसान का अनुमान है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, लापरवाही से आग लगी। 
विज्ञापन


चिरौरा मार्ग स्थित आरपी एडबल फैक्टरी है। लगभग छह माह से फैक्टरी बंद है। फिर से उत्पादन शुरू करने के लिए कुछ दिन पूर्व से प्लांट मेंटीनेंस का कार्य कराया जा रहा है। बुधवार की भोर फिल्टर प्लांट के पास तेल लगे कपड़ों में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


तेज लपटें व धुआं उठता देखकर सिक्योरिटी गार्ड मनोज ओझा ने शोर मचाया। अन्य गार्ड विनय, मनीश व महेंद्र भी पहुंच गए। आग देकर गार्डों में अफरा तफरी मच गई। मनोज ने फैक्टरी मालिक अजय अग्रवाल को जानकारी दी। फैक्टरी मालिक ने दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माती अग्निशमन केंद्र से दो फायर टेंडर लेकर अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार दमकल कर्मियों के साथ पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह भी पहुंचे और तेल की आग काबू करने के लिए फोम डलवाया। लगातार पानी की बौछार के बाद आग काबू नहीं होने पर तीन और फायर टेंडर मंगवाए गए।

कानपुर व एचपीसीएल गोगूमऊ से एक-एक फायर टेंडर लेकर कर्मी पहुंचे। सीओ सदर संदीप सिंह व कोतवाल तुलसीराम पांडेय पुलिस बल लेकर पहुंच गए। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े आठ बजे आग काबू की जा सकी।

प्रारंभिक जांच में लापरवाही की वजह से आग लगी। आशंका है कि किसी कर्मी ने जलती बीड़ी या सिगरेट फेंकी। तेल लगे कपड़ों में आग लग गई। दमकल जवानों ने आग काबू कर दी। कोई हताहत नहीं हुआ है। लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। - सुरेंद्र सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

फैक्टरी बंद है। फिर से काम शुरू करने के लिए मेंटीनेंस का काम दिन में चल रहा था। आग अचानक लग गई। इससे लोहे की शेड व टैंक को नुकसान हुआ है। आकलन के बाद भी नुकसान की सही स्थिति पता लगेगी। - अजय अग्रवाल फैक्टरी मालिक

बगल की फैक्टरी से लिया दमकल ने पानी
फैक्टरी में लगी आग इतनी भीषण थी कि फायर टेंडर कुछ देर में खाली हो जाते। बगल की आरती ऑयल फैक्टरी से दमकल जवानों ने फायर टेंडरों में पानी भरा। निदेशक किशनलाल शर्मा ने बताया कि लगभग दस फायर टेंडरों को पानी दिया गया। तीन केन फोम दमकल को उपलब्ध कराया गया। 

बंद थी फैक्टरी, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा
बंद रिफाइंड फैक्टरी में आग लगी। आग भीषण थी। लोगों ने बताया कि फैक्टरी संचालित होती है और ऐसे में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारों के अनुसार रिफाइंड फैक्टरी के बगल में एक अन्य तेल फैक्टरी संचालित है। वहीं हाईवे के किनारे भी एक वनस्पति फैक्टरी का प्लांट चल रहा है। आग की आसमान छूती लपटों से अन्य फैक्टरी कर्मी सहमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed