{"_id":"642a70cb1d2c377396021143","slug":"fire-in-readymade-complex-in-bekanganj-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बेकनगंज में रेडीमेड कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बेकनगंज में रेडीमेड कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
Mon, 03 Apr 2023 11:53 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
रेडीमेड कॉम्प्लेक्स में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बेकनगंज थाना अंतर्गत रेडीमेड मार्केट में बनी कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। सोमवार सुबह दुकान से धुआं निकलता देख लोग आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही देर में मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
नई सड़क में पेच बाग रेडीमेड मार्केट बनी है, जो दादामियां चौराहे तक है। सोमवार सुबह 6:30 बजे निखट्टू शाह मस्जिद के सामने बनी नई मार्केट के बेसमेंट में बनी पहली दुकान में आग लग गई। इलाकाई लोगों ने जैसे ही धुआं निकलता देखा आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग को बुझा दिया। दुकान मालिक अब्दुल मन्नान ने बताया की रमजान का महीना चल रहा है। लोग फजिर की नमाज पढ़कर निकल रहे थे, उन्होंने ही देख कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
इसके बाद मुझे भी आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया की लेडीज दुपट्टे का थोक कारोबार करते हैं। ईद के चलते दुकान में माल भरवाया गया था। अधिकांश माल खराब हो गया है। तकरीबन 2 से 3 लाख रुपए के नुकसान होने की आशंका है। मार्केट में बनी दुकानें अभी नई हैं इसलिए ज्यादातर दुकानें खाली भी हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन