{"_id":"628f5e74a1cfec577b2c1fa2","slug":"fire-in-moving-van-in-hardoi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: चलती वैन अचानक बनी आग का गोला, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: चलती वैन अचानक बनी आग का गोला, चालक फरार
Thu, 26 May 2022 04:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 May 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
वैन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-हरदोई बार्डर पर बुधवार रात एक वैन में आग लग गई। चालक जलती वैन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से मशक्कत कर आग बुझाई। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर अटवारा चकोला गांव के पास बुधवार रात 10 बजे के करीब उन्नाव की तरफ से आई कार में अचानक आग लग गई।
चालक व वैन में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। देखते ही देखते वैन आग का गोला बन गई। वैन में आग लगी देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से मशक्कत कर आग बुझाई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने जांच की। वैन के बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है कि वैन कहां से कहां जा रही थी और किसकी है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि वैन में आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है। वैन मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।