{"_id":"5b2a9c414f1c1bb06e8b8ead","slug":"fire-in-kanpur-s-abha-nursing-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुरः आभा नर्सिंग होम में लगी आग, लपटें और धुआं देख मची भगदड़, तड़पे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुरः आभा नर्सिंग होम में लगी आग, लपटें और धुआं देख मची भगदड़, तड़पे मरीज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 21 Jun 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
आभा नर्सिंग होम में शार्ट सर्किट से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के ग्वालटोली, तिलकनगर में बुधवार रात आभा सुपर स्पेशलिस्ट हास्पिटल के सेकेंड फ्लोर में आक्सीजन के अलार्म पैनल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें और धुआं उठता देख वहां मौजूद तीमारदारों व मरीजों में भगदड़ मच गई। हालांकि दमकल की गाड़ी आने से पहले आनन-फानन में अस्पताल कर्मचारियों ने हास्पिटल में मौजूद अग्नि शमन यंत्र से आग पर काबू पाया। हादसे के वक्त आईसीयू, ओटी में कई मरीज भर्ती थे। सुरक्षा की दृष्टिकोण द्वितीय तल पर मौजूद सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि, तिलकनगर के डॉ संजय गुप्ता का आभा सुपर स्पेशलिस्ट हास्पिटल के नाम से अस्पताल है। बुधवार रात हास्पिटल के द्वितीय तल पर आईसीयू व ओटी के बगल में लगे आक्सीजन के अलार्म पैनल में अचानक शार्ट सर्कि ट से आग लग गई। देखते ही देखते धूंआ पूरे अस्पताल में भर गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। पैनल से आग की लपटें व धुंआ उठता देख हास्पिटल कर्मियों ने आनन फानन में अलार्म पैनल का शीशा तोड़ा जिसके बाद वहां मौजूद अग्नि शमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया।
मरीज की देखरेख में लगे तीमारदार आस पास के लोगाें की मदद से आईसीयू में एडमिट मरीजों को बाहर निकालकर प्रथम तल में शिफ्ट किया। वहीं गंभीर हालात में भर्ती मरीजों को मधुराज, गुरू तेज बहादुर हास्पिटल व निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इस दौरान वहां काफी देर तक भगदड़ मची रही। सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल में द्वितीय तल की लाइट काट दिया गया। इस दौरान तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
ये थे आईसीयू में एडमिट
राम नारायण (75) शुक्लागंज उन्नाव
रेश्मा यादव (30) तिरवा कन्नौज
अमरेंद्र सिंह (42) फतेहपुर
कप्तान सिंह (60) हरजेंद्र नगर चकेरी
राहुल यादव (26) जाजमऊ
एपी शुक्ला (86) किदवईनगर
सूरजमुखी (80) मौदाहा, हमीरपुर