फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire in garment shop in mahoba

महोबा: पहनावा गारमेंट्स में आग लगी 80 लाख का माल राख, पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Sat, 05 Oct 2019 07:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 05 Oct 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
fire in garment shop in mahoba
आग में जलकर राख हो गया लाखों का सामान - फोटो : अमर उजाला
महोबा के मुख्य बाजार में पहनावा गारमेंट्स के शोरूम में रात को 12 बजे अचानक शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के जवानों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 80 लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


मुख्य बाजार निवासी सुशील गुप्ता शोरूम के ऊपर आवास बनाकर रहते हैं। रात को 9 बजे दुकान बंद करने के बाद वह अपने आवास पर चले गए। रात में 12 बजे दुकान से धुआं निकलता देख दुकानदार नीचे उतरे और आग लगी देख शोर मचा दिया।
विज्ञापन


 

fire in garment shop in mahoba
महोबा में कपड़ों की दुकान में लगी - फोटो : अमर उजाला
तभी परिवार के सदस्य व आसपास के लोग दौड़ पड़े और आग बुझाने में जुट गए लेकिन आग बढ़ती चली गई। कुछ व्यापारियों ने सबमर्सिबल पंप लगाकर आग बुुझाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ी ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

व्यापारी सुशील गुप्ता का कहना है कि शॉर्ट-सर्किट से आग लगी है। इस घटना से उनका परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। आग की सूचना पर सीओ सदर जटाशंकर राव, कोतवाली प्रभारी विपिन त्रिवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। व्यापारी के शोरूम में आग लगने की खबर मिलने पर दिलीप सेठ सदस्य उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सेंगर, भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल अग्रवाल मौजूद रहे।

आग की घटना से सहमे रहे व्यापारी
व्यापारी के शोरूम में रात को आग लगने की खबर फैलते ही बाजार के तमाम व्यापारी मौके पर पहुंच गए और रातभर पर शोरूम की आग बुझाने में सहयोग करते रहे। व्यापारी इस घटना से बुरी तरह सहम गए। उन्हें अपनी दुकानों में आग लगने का डर सता रहा था। जिससे व्यापारियों के अलावा आसपास के लोग भी आग बुझाते रहे। जिससे पहनावा गारमेंटस के अलावा आसपास की दुकानों की शटरों में सिर्फ धुआं लगा लेकिन दुकानों में भरे माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। इधर पीड़ित परिवार ने पूरी रात जागकर काटी लेकिन इसके बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed