फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire in four houses

आग से चार घरों की गृहस्थी राख्ा

Sat, 14 Nov 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूराो, कानपुर देहात Updated Sat, 14 Nov 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र के सिहुराभावन के पुरवा में गुरुवार रात संदिग्ध हालात में आग से
विज्ञापन
चार घर जलकर राख हो गए। आग लगने से पांच मवेशी, कपड़ा, अनाज, नगदी जेवर सहित गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने आग से करीब 1.25 लाख रुपये क्षति का आकलन किया है।

रनियां चौकी क्षेत्र के सिहुराभावन का पुरवा में गुरुवार रात संदिग्ध हालात में फरमान खान पुत्र हाशिर खान के घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा गल्ला, कपड़ा व भैंस बिक्री का 35 हजार रुपये नगदी जलकर खाक हो गई। इसी दौरान आग ने फरमान के भाई बशीर के घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे छप्पर व गृहस्थी का सामान जल गया। आग की चपेट में आने से बशीर की एक बकरी, कपड़ा, गल्ला सहित पूरी गृहस्थी जल गई।

विकराल आग की चपेट में आने से राममिलन की गृहस्थी सहित दो बकरी, दो बकरों की जलकर मौत हो गई। इसी क्रम में आग से पड़ोसी रसूल पुत्र मनोहर की गृहस्थी भी जलकर राख हो गई। आग लगने से रसूल के घर में रखा अनाज, कपड़े, रजाई-गद्दा आदि सामान जल गया। आग की सूचना पर रनियां पुलिस मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद विकराल आग पर काबू पाया। ग्रामीणों में पटाखा छुड़ाने के दौरान निकली चिंगारी छप्पर में पड़ जाने की आशंका जताई। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल जयनारायण ने क्षति का आकलन किया है।

उन्होंने बताया कि चारो घरों में आग लगने से करीब 1.25 लाख रुपये क्षति का आकलन किया गया है। पीड़ितों को शीघ्र सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed