{"_id":"d1fc729d9604302d48b01d14d1724ba6","slug":"fire-in-factory-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में सोमवार की शाम शार्ट सर्किट से प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग
विज्ञापन
लग गई। मौके पर दमकल ने पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया।
रनियां के मालवर रोड साइट नंबर वन स्थित आरआर प्लास्टिक फैक्ट्री में दस मजदूर काम कर रहे थे। सोमवार शाम साढ़े चार बजे फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से चिंगारी निकली और वह प्लास्टिक के बड़े बंडल पर जा गिरी। इससे पहले कि उसे बुझाने के प्रयास शुरू होते चिंगारी शोला बन चुकी थी।
आग के विकराल होते ही फैक्ट्री मजदूर बाहर की ओर भागे। आग से जूझ रहे लोगों ने आनन फानन पुलिस को और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
एक घंटे बाद दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए। फैक्ट्री कर्मी शंकर ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर पानी के लिए सबमर्सिबल पंप लगा है चूंकि आग शार्ट सर्किट से लगी थी इसलिए बिजली काट दी गई तो सबमर्सिबल भी चल नहीं सका। वहीं, दमकल आग बुझा रही थी, तभी उसका पानी खत्म हो गया।
आग ने फिर विकराल रुप धारण कर लिया। इस बीच फायर कर्मियों ने फैक्ट्री के पास भरे पार्क के पानी में पंपसेट लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया, तब कहीं जाकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।