{"_id":"61253dfd8ebc3e799e3d295c","slug":"fire-in-agarbatti-factory-due-to-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Fire: शार्ट सर्किट से अगरबत्ती कारखाने में लगी आग, महिला कर्मी और पिता-पुत्र झुलसे, सात मशीनों समेत लाखों का माल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Fire: शार्ट सर्किट से अगरबत्ती कारखाने में लगी आग, महिला कर्मी और पिता-पुत्र झुलसे, सात मशीनों समेत लाखों का माल राख
Wed, 25 Aug 2021 12:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:11 PM IST
सार
आग को बुझाने के प्रयास में राजकुमार व उसके बेटे अमरजीत समेत यहां काम करने वाली बाबाखेड़ा निवासी पूजा झुलस गई। राजकुमारी ने बताया कि जिस वक्त आग लगी, कारखाने में आधा दर्जन कर्मचारी जान बचाकर भागे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्लागंज में गंगाघाट के सहजनी तिराहे के पास स्थित अगरबत्ती कारखाने में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें एक महिला कर्मी और पिता-पुत्र झुलस गए, जिन्हें पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। आग से अगरबत्ती तैयार करने वाली सात मशीनों समेत लाखों का कच्चा व तैयार माल राख हो गया।
दमकल की तीन गाड़ियों ने मशक्कत कर दो घंटे में आग पर काबू पाया। गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने बचाव कार्य किया। सहजनी तिराहे के निकट बाबाखेड़ा निवासी राजकुमारी पत्नी राजकुमार का अगरबत्ती कारखाना राज इंटरप्राइजेज है। मंगलवार शाम पांच बजे शार्ट सर्किट से एक जलते हुए बल्ब का टुकड़ा अगरबत्ती में इस्तेमाल होने वाले केमिकल में गिरा, जिससे आग लग गई।
आग को बुझाने के प्रयास में राजकुमार व उसके बेटे अमरजीत समेत यहां काम करने वाली बाबाखेड़ा निवासी पूजा झुलस गई। राजकुमारी ने बताया कि जिस वक्त आग लगी, कारखाने में आधा दर्जन कर्मचारी जान बचाकर भागे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी गंगाघाट अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कारखाना काफी संकरे मार्ग पर है।
विज्ञापन
वेतन के पचास हजार रुपये भी राख
राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि कारखाने के एक कमरे में उनका पर्स रखा था, जिसमें 50 हजार रुपये कर्मचारियों को वेतन देने के लिए रखे थे, वह भी राख हो गए। पर्स के निकट ही उसका, पति एवं बेटे के पांच मोबाइल फोन रखे थे, जो आग में जल गए। राजकुमारी के अनुसार आग से करीब बीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।