फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire caught in house in kanpur

कानपुर: चार मंजिला इमारत में लगी आग, जान बचाने में युवक जिंदा जला, तीन झुलसे

Thu, 07 Jan 2021 12:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Jan 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
fire caught in house in kanpur
घर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

गोविंद नगर सी ब्लॉक में बुधवार देर शाम चार मंजिला घोषी बिल्डिंग में आग लगने से कई परिवार फंस गए। परिवारों को बाहर निकालने के प्रयास में एक युवक जिंदा जल गया। उसका साथी और बिल्डिंग में रहने वाले मां-बेटे झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला व अन्य एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मी आग पर काबू पा सके।

विज्ञापन


घोषी बिल्डिंग में तीसरी मंजिल के फ्लैट में आढ़ती अमोद कटियार, उनकी पत्नी शशि, बेटे अश्विनी और आशीष रहते हैं। सेकेंड फ्लोर पर कारोबारी नरेंद्र बजाज का परिवार रहता है। सीओ गोविंद नगर विकास पांडेय ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे नरेंद्र के फ्लैट में आग लग गई। नरेंद्र का परिवार समेत पहली मंजिल व भूतल पर रहने वाले लोग बिल्डिंग से बाहर निकल गए लेकिन अमोद का परिवार ऊपर फंस गया। इनको निकालने में पहली मंजिल पर रहने वाले प्लास्टिक कारोबारी एमपी सिंह की फैक्टरी के कर्मचारी आशीष और रवि घर में घुस गए। 
विज्ञापन


कई लोगों को बाहर निकाला लेकिन आखिर में ये दोनों भी आग की चपेट में आ गए। रवि (33) आग में जिंदा जल गया। आशीष, अमोद की पत्नी, बेटा अश्विनी झुलस गए। शशि और आशीष की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र बजाज के फ्लैट में इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी जिसने पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। दमकल अधिकारी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार तोड़ कर घुसे दमकलकर्मी
बिल्डिंग में आग इतनी विकराल थी कि सामने से कोई घुस नहीं सका।  दमकलकर्मियों ने पड़ोसी के मकान की दीवार को तोड़ा और ऊपर फंसे एक दो लोगों को बाहर किया। ये लोग झुलसे हुए थे। इलाकाई लोगों ने भी दीवार तोड़ने में मदद की लेकिन रवि की जान नहीं बचाई जा सकी।


दहशत का माहौल
आग लगने के बाद हर तरफ चीख पुकार मच गई। सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए। पूरे इलाके में कई घंटे तक दहशत का माहौल रहा।हादसे में एक शख्स की मौत हुई है। तीन लोग झुलस गए हैं। दमकल के अफसर जांच कर रहे हैं कि आग कैसे लगी। शुरुआती जांच में इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed