{"_id":"5e2af9d78ebc3e4b4876d073","slug":"fire-broke-out-in-the-thatch-a-disabled-youth-burnt-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: छप्पर में लगी आग नि:शक्त युवक जलकर मरा, आग तापने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: छप्पर में लगी आग नि:शक्त युवक जलकर मरा, आग तापने के दौरान हुआ हादसा
Fri, 24 Jan 2020 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Jan 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव दुलारपुर में गुरुवार रात आग तापने के दौरान छप्पर जल गया। इसमें पैरों से नि:शक्त युवक फंस गया। उसने मदद के लिए शोर मचाया लेकिन जब तक लोग पहुंचे, उसकी झुलसकर मौत हो गई।
गांव दुलारपुर निवासी शिवम (22) पुत्र मेवाराम अविवाहित था। वह एक पैर से नि:शक्त था। मां रामकली ने बताया कि गुरुवार रात शिवम गांव के बाहर खेत पर पड़े छप्पर में आग ताप रहा था। इस बीच चिंगारी से छप्पर में आग लग गई।
देखते ही देखते शिवम लपटों में घिर गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद को पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक शिवम की सांसें थम गईं थीं। लोनार कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।