फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire broke out in the house of BSP leader Anupam Dubey, yesterday a hotel worth crores was demolished

UP: बसपा नेता अनुपम दुबे के घर में लगी आग...शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, कल करोड़ों का होटल हुआ था ध्वस्त

Tue, 17 Oct 2023 04:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Oct 2023 04:41 PM IST
सार

Farrukhabad News: मीनाक्षी दुबे ने बताया कि आग से स्टोर में रखे रजाई गद्दे, जिम का सामान सहित अन्य कीमती चीजें जल गई। आग में लगभग छह लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बता दें कि कल माफिया घोषित बसपा नेता अनुपम दुबे के आलीशान होटल गुरुशरणम़् पैलेस को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
Fire broke out in the house of BSP leader Anupam Dubey, yesterday a hotel worth crores was demolished
बसपा नेता अनुपम दुबे के घर लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में बसपा नेता अनुपम दुबे के घर शॉर्ट सर्किट से ऊपरी तल के स्टोर और जिम के कमरे में आग लग गई। आग से छह लाख का सामान जलकर राख हो गया। परिजनों व पड़ोसियों ने आग को बुझाया। फतेहगढ़ कोतवाल और दमकल की टीम ने मौके पर जाकर घटनाक्रम का जायजा लिया।

विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे आगरा जेल में निरूद्ध हैं। पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में डीएम के आदेश पर उनके कुर्क किए गए होटल गुरूशरणम् को सोमवार को ध्वस्त कर दिया था। परिवार के लोग अभी इस सदमे से उबर नहीं पाए थे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बसपा नेता के दूसरी मंजिल के स्टोर व जिम में बिजली के तार से शार्ट सर्किट होने से से आग लग गई। स्टोर में रजाई गद्दे भरे थे। कुछ देर में ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। धुआं निकलते देखकर आस पास के लोगों ने आवाज लगाई। तब तक आग जिम वाले कमरे तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबमर्सिबल चलाकर आग को बुझाने में जुटे
बसपा नेता की पत्नी मीनाक्षी दुबे ने सूचना दमकल व पुलिस को दी। पड़ोस में रह रहे चचेरे देवर सीतू दुबे साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। सबमर्सिबल चलाकर आग को बुझाने में जुट गए। कचहरी से कई वकील भी वहां पहुंच गए। कोतवाल सचिन कुमार सिंह, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज रक्षा सिंह मौके पर पहुंचे।

दमकल कर्मियों ने धुएं को शांत कर खानापूरी की
परिजनों व पड़ोसियों ने आग को एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझा लिया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन गली सकरी होने के कारण अंदर नहीं जा सकी। पाइप भी वहां नहीं पहुंच सका। दमकल कर्मियों ने सबमर्सिबल से ही आग में उठ रहे धुएं को शांत कर खानापूरी की।

छह लाख रुपये का सामान जलकर राख
मीनाक्षी दुबे ने बताया कि आग से स्टोर में रखे रजाई गद्दे, जिम का सामान सहित अन्य कीमती चीजें जल गई। आग में लगभग छह लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बता दें कि कल माफिया घोषित बसपा नेता अनुपम दुबे के आलीशान होटल गुरुशरणम़् पैलेस को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed