{"_id":"6761be1d0c9768ed3a0f450d","slug":"fire-broke-out-in-the-administrative-building-of-the-medical-college-etawa-news-c-216-1-etw1001-119235-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में लगी आग
विज्ञापन
सैफई। मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में स्थित संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर आदेश कुमार कार्यालय है। कार्यालय के बाहर लगे बिजली केपैनल में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। इस दौरान कार्यालय और भवन में काम कर रहे कर्मचारियों में खलबली मच गई।
डीन बाबू ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत फायर कर्मियों को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर फायर सिलिंडर की मदद से आग को काबू में कर लिया। इस घटना ने विद्युत विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है। प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रोफेसर डॉ. पीके जैन और प्रतिकुलपति प्रो.डॉ. रमाकांत यादव व अन्य अधिकारियों के कार्यालय स्थित होने के बावजूद विद्युत व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है।
समय रहते आग पर काबू पाना राहत की बात रही, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कुलसचिव चंद्रवीर सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी, लेकिन समय रहते उसे बुझा लिया गया। उन्होंने कहा कि घटना में कोई बड़ी हानि नहीं हुई है, लेकिन विद्युत पैनल की जांच कराई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।