{"_id":"65db0be9cb6652f2cd044ccb","slug":"fire-broke-out-in-perfume-merchants-house-goods-worth-lakhs-were-burnt-the-family-had-gone-on-pilgrimage-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: इत्र व्यापारी के घर में लगी आग, लाखों का माल जलकर स्वाहा, तीर्थयात्रा पर गया हुआ था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: इत्र व्यापारी के घर में लगी आग, लाखों का माल जलकर स्वाहा, तीर्थयात्रा पर गया हुआ था परिवार
Sun, 25 Feb 2024 03:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 25 Feb 2024 03:22 PM IST
सार
Kannauj News: इत्र व्यापारी के मकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना के समय घर में पीवीसी फर्नीचर का काम चल रहा था। हादसे में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
kannauj fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में शहर के छिपट्टी मोहल्ला स्थित जैन स्ट्रीट निवासी इत्र व्यवसायी किशोर जैन के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मकान के दूसरे तल पर पीवीसी फर्नीचर का काम चल रहा था। तभी अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मकान में रखें लाखों रुपये के अतर सहित अन्य कीमती सामान को अपनी जद में ले लिया। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और निजी संसाधनों से आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी। मौके पर पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
व्यापारी किशोर जैन के भतीजे तुषार जैन के मुताबिक आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है। शहर कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की गई है। इत्र कारोबारी अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए तीर्थयात्रा पर गए हुए थे। हादसे की जानकारी पर वो वापस आ रहे हैं।
विज्ञापन