कानपुर देहात में बड़ा हादसा: शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, दंपती और तीन बच्चे जिंदा जले; बुजुर्ग झुलसी
यूपी के कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक झोड़ी में सो रहा परिवार आग लगने से जिंदा जल गया। दपंती और उसके तीन मासूम बच्चेों की मौत हुई है। वहीं, दंपती की बुजुर्ग मां झुलस गई।
विस्तार
डीएम ने मृतक परिवार को दैवीय आपदा के तहत मदद दिलवाने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, रूरा के हारामऊ बंजारन डेरा निवासी मजदूर सतीश (25) के परिवार में पत्नी काजल (22), बेटा सन्नी (7), संदीप (4) और बेटी गुड़िया (2) और मां रामश्री (49) है।
पूरा परिवार झोपड़ी में रह रहा था।
शनिवार रात दो बजे मां रामश्री झोपड़ी के बाहर सो रही थी। जबकि सतीश अपने परिवार के साथ झोपड़ी के अंदर सो रहा था। इस दौरान शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी के अंदर आग लग गई।
देखते-देखते झोपड़ी आग का गोला बन गई। झोपड़ी के अंदर सो रहे दंपती और तीनों बच्चे जिंदा जल गए। सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने एक के बाद एक शवों को झोपड़ी से बाहर निकाला।
बुजुर्ग मां ने किया बचाने का प्रयास, बुरी तरह झुलसी
झोपड़ी में आग लगने से दंपती और उनके तीन बच्चों की मौत-डीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर देहात में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने जनपद कानपुर देहात में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) March 12, 2023
महाराज जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।