{"_id":"67929db73851a56143081e06","slug":"fire-broke-out-in-garbage-under-the-stairs-of-nicu-staff-brought-it-under-control-kanpur-news-c-12-1-knp1081-978657-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एनआइसीयू की सीढ़ी के नीचे कूड़े में लगी आग, कर्मचारियों ने काबू पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एनआइसीयू की सीढ़ी के नीचे कूड़े में लगी आग, कर्मचारियों ने काबू पाया
विज्ञापन
कानपुर। हैलट के बालरोग विभाग के सामने गुरुवार शाम सीढि़यों के नीचे पड़े कूड़े के ढेर में आग लग गई। धुआं भरने पर तीमारदारों में खलबली मच गई। घटना की सूचना स्वरूपनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने आग बुझा ली। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला ने बताया कि शुक्रवार को डीजीएमई किंजल सिंह का मुआयना होना है। इसके चलते माॅकड्रिल की गई। इसका मकसद कर्मचारियों का रिस्पांस टाइम देखना था। हालांकि जच्चा बच्चा अस्पताल की विभागाध्यक्ष डाॅ. रेनू गुप्ता का कहना है कि उन्हें माॅकड्रिल की जानकारी नहीं थी।
अब तक नहीं मिली फायर एनओसी
हैलट,जच्चा-बच्चा और बालरोग सहित कई विभाग को अब तक फायर एनओसी नहीं मिली है। ऐसे में हैलट अस्पताल में अग्निसुरक्षा उपकरणों के लगाने का काम चल रहा है जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। इस वजह से अस्पताल की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
अब तक नहीं मिली फायर एनओसी
हैलट,जच्चा-बच्चा और बालरोग सहित कई विभाग को अब तक फायर एनओसी नहीं मिली है। ऐसे में हैलट अस्पताल में अग्निसुरक्षा उपकरणों के लगाने का काम चल रहा है जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। इस वजह से अस्पताल की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है।
विज्ञापन