फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire broke out in a jeweler's shop due to short circuit

Kanpur News: सराफ की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग

Thu, 10 Jul 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a jeweler's shop due to short circuit
दुकान में लगी आग से जले सामान को देखते संचालक।  - फोटो : दुकान में लगी आग से जले सामान को देखते संचालक।
चकरनगर। सहसों के हनुमंतपुरा कस्बा स्थित सराफे एवं वस्त्र भंडार की दुकान में बुधवार सुबह आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में दुकान का कीमती सामान जलकर खाक हो गया। इससे तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


हनुमंतपुरा कस्बा स्थित भदौरिया सराफ की दुकान में सुबह करीब आठ बजे धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सहसों थाना पुलिस और दुकानदार उमेश भदौरिया को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। लखना से सराफ व्यापारी अपने भाइयों के साथ तत्काल दुकान पर पहुंचे। जब शटर खोलकर देखा तो तो अंदर भीषण आग लगी थी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग से दुकान का फर्नीचर, कपड़े सोना-चांदी के रिपेयरिंग का सामान, इन्वर्टर, तीन बैटरी और कुछ चांदी के नए जेवरात जलकर नष्ट हो गए। व्यवसायी उमेश भदौरिया ने बताया कि घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो कपड़े के गोदाम तक आग पहुंचने से बड़ा हादसा और नुकसान हो सकता था। फायर स्टेशन प्रभारी ने बताया कि घटना इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed