फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire broke out due to short circuit, two factories burnt down, 12 fire tenders brought it under control in six

Kanpur Fire: शॉर्ट सर्किट से धधकी आग...दो फैक्टरियां जलकर खाक, दमकल की 12 गाड़ियों ने छह घंटे में पाया काबू

Sat, 27 Jan 2024 10:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 Jan 2024 10:22 AM IST
सार

Kanpur News: सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग की विकरालता को देख पीछे की फैक्टरी से आग को काबू किया गया।

विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit, two factories burnt down, 12 fire tenders brought it under control in six
kanpur fire accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के पनकी साइट नंबर-दो में शॉर्ट सर्किट से केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। आग की चपेट में आने से बगल वाली फैक्टरी भी धधक उठी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के दौरान दोनों फैक्टरियां बंद थीं। इसके चलते कोई भी कर्मचारी चपेट में नहीं आया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि पनकी साइट नंबर-दो में पारस गुप्ता की सनराइज केमिकल के नाम से फैक्टरी है। इसमें केमिकल बनाने के साथ ही फिनायल व अन्य रसायनों से संबंधित उत्पाद बनाए जाते हैं। सिक्योरिटी गार्ड बाबूराम ने बताया कि रोज की तरह निर्धारित समय पर गुरुवार शाम नौ बजे फैक्टरी बंद कर दी गई थी। देर रात दो बजे अचानक से आग की लपटें उठले लगीं।

विज्ञापन

बाबूराम ने आग लगने की सूचना फैक्टरी मालिक पारस गुप्ता और फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम के साथ पड़ोसियों को दी। देखते ही देखते केमिकल के ड्रमों में लगी आग ने पूरी फैक्टरी को अपने चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं विकराल रूप से धधकी फैक्टरी की आग ने ठीक बगल में मौजूद अजय अरोड़ा की प्रेम इंटरप्राइजेज को भी अपने चपेट में ले लिया।  सूचना पर फजलगंज फायर स्टेशन की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

एक दर्जन गाड़ियों ने छह घंटे में आग पर काबू पाया
हालांकि आग की भयावहता देख अफसरों के भी हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पनकी, लाटूश रोड और कर्नलगंज से फायर ब्रिग्रेड की एक दर्जन गाड़ियों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। वहीं, आग की चपेट में आने से पारस गुप्ता की पूरी फैक्टरी जलकर खाक हो गई। जबकि प्रेम इंटरप्राइजेज को फायर ब्रिगेड ने पूरी तरह जलने से बचा लिया। पुलिस घटना की जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन

समय रहते आग बुझाने से कई फैक्टरियां बचीं
सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग की विकरालता को देख पीछे की फैक्टरी से आग को काबू किया गया। तब जाकर कई घंटे की मशक्कत से आग को नियंत्रित किया जा सका। अगर चारों तरफ से पानी नहीं डाला जाता, तो समय रहते आग बुझाना मुश्किल होता और आसपास की फैक्टरियां भी आग की चपेट में आ जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed