Etawah: कंटेनर में शार्ट सर्किट से लगी आग...96 बाइकें जलीं, करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान, दमकल ने पाया काबू
Etawah News: आगरा-कानपुर हाईवे पर फुलरई गांव के पास भीषण हादसा हो गया। इसमें एक कंटेनर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें एक करोड़ से ज्यादा कीमत की 96 बाइकें और करीब 50 लाख कीमत का कंटेनर जलकर राख हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में आगरा-कानपुर हाईवे पर ढाबे के पास खड़े कंटेनर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। एक करोड़ से ज्यादा कीमत की 96 बाइकें और करीब 50 लाख रुपये कीमत का कंटेनर जल गया। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कंटेनर गुरुग्राम से बाइकें लादकर कोलकाता जा रहा था। बुधवार रात करीब 10 बजे हाईवे पर फुलरई गांव स्थित एक ढाबे के पास चालक जितेंद्र निवासी सरसौल, कानपुर नगर ने कंटेनर को खड़ा कर दिया और केबिन में सो गया। चालक ने बताया गुरुवार तड़के करीब तीन बजे शॉर्ट सर्किट से कंटेनर की लाइट अचानक जलने लगीं।
लाइट जलते ही उसकी नींद खुल गई और वह केबिन से बाहर निकल आया। कुछ देर बाद कंटेनर में आग लगी गई और कुछ आगे खड्डे में चला गया। उसने तारों को अलग किया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। इस पर वहां पहुंचे ढाबे के स्टाफ ने पुलिस व दमकल को सूचना दी।
एक करोड़ से ज्यादा कीमत की 96 बाइक जलीं
करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक पूरा कंटेनर जल चुका था। चालक ने बताया कंटेनर में एक करोड़ से ज्यादा कीमत की 96 बाइक लदी थीं, जो जल गईं। करीब 50 लाख कीमत का कंटेनर भी पूरी तरह जल गया। हादसे की जानकारी कंपनी के मालिकों को दे दी है।