फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire breaks out in three Metro store rooms, explosions rock area

Kanpur News: मेट्रो के तीन स्टोर रूम में लगी आग, धमाकों से दहला इलाका

Sun, 29 Mar 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in three Metro store rooms, explosions rock area
कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के नीरछीर चौराहे के पास शनिवार सुबह पामेला ग्रीन लॉन के आगे हिस्से में किराए पर उठे मेट्रो के तीन स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। ऊंची लपटों ने कुछ ही देर में लॉन को भी अपनी चपेट में लिया। घटना में एक के बाद एक कई धमाके हुए जिससे इलाका दहल गया। गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। मौके पर फजलगंज फायर स्टेशन से पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने बुलडोजर से शटर तोड़कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग की घटना से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

काकादेव निवासी महावीर प्रसाद पांडेय पामेला ग्रीन लॉन के मालिक हैं। उनके मैनेजर नितिन अवस्थी ने बताया कि लॉन के बाहरी हिस्से में बनी तीन दुकानों को मेट्रो कॉरपोरेशन ने सामान रखने के लिए करीब तीन साल पहले स्टोर रूम बनाया था। बताया कि शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एक स्टोर रूम के अंदर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्टोर में रैक पर रखा सामान, मशीनरी आइटम, ऑयल, कैनवस हाउस पाइप धू-धूकर जलने लगे।
विज्ञापन

जब तक विद्युत आपूर्ति बाधित कराते तब तक दो और बगल के स्टोर रूम को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद स्टोर रूम में एक के बाद करीब चार तेज धमाके हुए। आग और भड़क गई। इसकी वजह से पामेला लॉन के एसी डक्ट व बिजली के केबलों को चपेट में ले लिया। फजलगंज फायर स्टेशन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बुलडोजर से स्टोर के शटर तोड़े दिए। दमकलकर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed