फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire breaks out in tannery, goods worth crores burnt

Kanpur News: टेनरी में लगी आग, करोड़ों का सामान जला

Wed, 22 Apr 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in tannery, goods worth crores burnt
कानपुर। जाजमऊ थानाक्षेत्र के वाजिदपुर में मंगलवार रात शॉर्ट सर्किट से टेनरी में आग लग गई। सूचना पाकर पहुंचीं दमकल की आठ गाड़ियाें ने करीब चार घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से करोड़ों रुपये का सामान जल गया है।
विज्ञापन

जेके स्थित एमरॉल्ड गुलिस्तान निवासी नौशाद अहमद की वाजिदपुर स्थित एचएस इंटरनेशनल टेनरी है। मंगलवार रात को तीन मंजिला टेनरी के नीचे की मंजिल में कर्मचारी काम कर रहे थे। शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस पर कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर भागे। सूचना पाकर टेनरी संचालक मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। नौशाद ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले जूता फिनिशिंग के लिए सेटअप लगाया था जिसकी कीमत दो करोड़ से अधिक है। आग की चपेट में आने से वह पूरी तरह से जलकल खाक हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस कर्मियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तंग गलियों से वाहन लाने में भी दमकल कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी जिस कारण कुछ देरी हुई है।
विज्ञापन

जाजमऊ अग्निशमन अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि फायर स्टेशन जाजमऊ, मीरपुर, किदवईनगर, फजलगंज और पनकी से करीब आठ दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट

संकरी गली में चल रहीं टेनरियां

जाजमऊ की जिस टेनरी में मंगलवार को आग लगी वह संकरी गली में है। ऐसे ही संकरी गली में कई और भी टेनरियां भी हैं। इतना ही नहीं ट्रेनिंग संचालकों के पास आग बुझाने के उपकरण भी मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed