फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire breaks out in loco pilot's house, goods destroyed, woman injured

Kanpur News: लोको पायलट के घर में लगी आग, सामान नष्ट, महिला झुलसी

Sun, 12 Oct 2025 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in loco pilot's house, goods destroyed, woman injured
कानपुर। हनुमंत विहार के धोबिन पुलिया इलाके में शनिवार सुबह लोको पायलट के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे पूरा सामान नष्ट हो गया। वहीं महिला भी झुलस गई।
विज्ञापन

धोबिन पुलिया निवासी प्राइवेट कर्मी चंद्रभान शर्मा, पत्नी व बड़ी बहू पिंकी व छोटे बेटे सुधीर के परिवार के साथ रहते हैं। बड़ी बहू पिंकी, बेटे अंश, वंश के साथ पहली मंजिल में रहती है। उनके पति मनीष कुमार पुलिस में थे। हमीरपुर में 2015 में गोली लगने से निधन हो गया था। वहीं, छोटा बेटा सुधीर टूंडला में लोको पायलट है। घर में उनकी पत्नी खुशबू तीन वर्षीय बेटी सुधीक्षा के साथ भूतल में रहती है। चंद्रभान शर्मा ने बताया कि शनिवार को मीटर में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली और पास में खड़ी मोपेड में आग लग गई। इससे पूरे घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने बालू-मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। घर में रखे चार सिलिंडर निकालकर बाहर लाए। पड़ोसी शैलेश पांडेय कंबल ओढ़कर कमरे में पहुंचे और छोटी बहू खुशबू को निकालकर लाए। उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। वह 10 प्रतिशत झुलस गई है। सूचना पर हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव सिंह व किदवईनगर फायर अधिकारी कामता प्रसाद मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed