फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire breaks out in four shops in Maniram Bagiya, 40 people rescued

Kanpur News: मनीराम बगिया में चार दुकानों में आग, 40 लोगों को बचाया

Sat, 23 May 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in four shops in Maniram Bagiya, 40 people rescued
फोटो
विज्ञापन

- संकरी गली में नहीं घुस सकी दमकल की गाड़ी, छोटी गाड़ी से हौज पाइप जोड़कर आग बुझाई
- चार मंजिला बिल्डिंग में पांच परिवार फंसे, बच्चों को सीने से लगाए मदद की लगा रहे थे गुहार
- शाॅर्ट सर्किट से आग लगने और करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान का लगाया गया अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। फीलखाना थानाक्षेत्र के घनी आबादी वाले मनीराम बगिया में गुरुवार तड़के तीन बजे चार मंजिला बिल्डिंग के भूतल पर बनी चार दुकानों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में लपटों और काले धुएं ने पूरी बिल्डिंग को घेर लिया। ऊपरी मंजिल में रहने वाले पांच परिवार के 40 लोग फंस गए। लोग बच्चों को सीने से चिपकाए मदद के लिए पुकारने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने 40 लोगों को रेस्क्यू कर बिल्डिंग से सटे दूसरे मकान की छतों से बाहर निकाला। करीब सात बजे आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया जा सका।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि मनीराम बगिया में एक संस्था की चार मंजिला बिल्डिंग है। गुरुवार तड़के 3:04 बजे मिनी कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना मिली। इस पर तत्काल लाटूश रोड फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्रा दो दमकल, फजलगंज फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी प्रदीप शर्मा एक और फजलगंज फायर स्टेशन से एक दमकल को मौके के लिए रवाना कर दिया गया। बताया कि मार्ग बेहद संकरा होने के कारण दमकल नहीं जा सकीं। इस पर तुरंत छोटी दमकल की गाड़ी को मंगाया गया। इसके बाद हौज पाइप को जोड़कर आग पर पानी डालना शुरू कर दिया गया। इस दौरान बिल्डिंग के भूतल पर स्थित रेडीमेड कपड़ों की अरुण कुमार गुप्ता, मनीष गुप्ता की दुकान, स्टेशनरी की मनोज कुमार खंडेलवाल की दुकान, ताली चाबी की चंदन वर्मा की दुकान के शटरों को कटर से तोड़कर आग बुझाना शुरू किया। इस दौरान आग की चपेट में आकर करीब पांच बाइकें और स्कूटी जलकर राख हो गई। बिल्डिंग में पांच परिवार फंस गए थे। दमकलकर्मियों ने बिल्डिंग में घुसकर एक-एक करके सभी को सुरक्षित छत पर पहुंचाया। इसके बाद बिल्डिंग से सटी छतों के जरिए पांचों परिवारों की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत करीब 40 लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पहुंचाया।
विज्ञापन

सीएफओ ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से दुकानों में आग लगी थी। आग से करीब एक करोड़ के आसपास के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया जांच में मौके पर दुकानों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
तंग गलियां बनीं सबसे बड़ी चुनौती

घटना ने एक बार फिर शहर की घनी बस्तियों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संकरी गलियों के कारण राहत और बचाव कार्य में भारी दिक्कतें आईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते दमकलकर्मी लोगों तक नहीं पहुंचते तो आग और 12 दुकानों तक पहुंच कर तबाही मचा सकती थी।

.......
संकरी गलियों में पार्किंग न करें
सीएफओ ने जारी विज्ञप्ति में अपील की है कि गर्मी में बिजली उपकरणों का लोड जांचते रहें। संकरी गलियों में कतई पार्किंग न करें ताकि इमरजेंसी में दमकल को रास्ता मिल सके। मिनी कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही घटनास्थल के आसपास के फायर स्टेशनों से गाड़ियों को रवाना कर दिया जाता है ताकि कम से कम नुकसान और जनहानि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed