फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire breaks out in a three-storey building in Kanpur 24 people trapped in a shopping complex and hotel

कानपुर अग्निकांड: 'मेरे बेटे को बचा लो...', जिंदगी की आस में मोबाइल की रोशनी से दिलाते रहे जिंदा होने का अहसास

Sat, 19 Sep 2026 02:07 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 19 Sep 2026 02:07 PM IST
सार

कानपुर के केशवपुरम के आवास-विकास एक में स्थित तीन मंजिला इमारत के तलघर में स्थित गोदाम में शुक्रवार शाम शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें, धुआं भूतल व पहली मंजिल पर संचालित मैक्स के शोरूम और तीसरी मंजिल पर स्थित सनबर्न ओयो होटल तक पहुंच गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शॉपिंग कॉम्प्लैक्स व होटल में फंसे 24 लोगों को सकुशल बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन
Fire breaks out in a three-storey building in Kanpur 24 people trapped in a shopping complex and hotel
kanpur fire - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कानपुर में तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। शॉपिंग कॉम्प्लैक्स और होटल में 24 लोग फंस गए। हालांकि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस दौरान फंसे लोग जिंदगी की आस में मोबाइल की रोशनी से जिंदा होने का अहसास कराते रहे। 
विज्ञापन


हम लोग अपने दोस्त का बर्थडे मनाने आए थे। छह लोग आ चुके थे। कुछ मित्रों को आना था, उनका इंतजार हो रहा था। इसी दौरान अचानक धुएं की गंध आई। लगा कुछ जल रहा होगा। चंद मिनट बाद सांस लेना दूभर हो गया।
विज्ञापन


कमरे से बाहर आए तो पूरे फ्लोर में धुआं भरा हुआ था। सीढि़यां और लिफ्ट भी दिखाई नहीं दे रही थीं...लगा आज नहीं बचेंगे। इसपर कुर्सियों से सड़क की ओर बनीं कांच की खिड़कियां तोड़ीं। मोबाइल की टॉर्च जलाकर लोगों को बताया कि हम यहां फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बाद दमकल कर्मी ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ऊपर पहुंचे। सभी लोगों को छत पर लेकर गए तब जाकर राहत की सांस ली। ये शब्द हैं डबल पुलिया निवासी सनी भारद्वाज के, जो बर्थडे पार्टी में अपने दोस्त के साथ शामिल होने आए थे लेकिन आग के चलते वहीं फंस गए।

हाय मेरे बेटे को बचा लो...
आग की सूचना पर सनी की मां सीमा भारद्वाज भी पहुंच गईं। बेटे को धुएं के गुबार के बीच फंसा देख वे दहाड़ मारकर रोने लगीं और बच्चों को बचा लेने की गुहार लगाने लगीं। उन्होंने अंदर जाने की कोशिश की तो बाहर खड़ी फोर्स ने उन्हें पकड़ा। दो घंटे बाद जब बेटा नीचे आया तो उसे सीने लगा लिया। सीमा ने बताया कि उन्होंने लखनऊ अग्निकांड की घटना न्यूज में देखी थी, जिससे वे डरी हुई थीं। ईश्वर का शुक्र है कि बेटा सही सलामत है।

भाजपा नेता की बिल्डिंग में न इमरजेंसी एग्जिट, न सुरक्षा के इंतजाम
लखनऊ अग्निकांड के बाद दमकल और केडीए की टीम ने अभियान चलाकर मानक के विपरीत चल रहीं कोचिंग से लेकर अन्य इमारतों पर छापा मारा था। हालांकि, भाजपा नेता की इस बिल्डिंग में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नदारद थे। बेसमेंट से लेकर ऊपर तक तनी बिल्डिंग में आपातकालीन निकास तक की व्यवस्था नहीं है। यही नहीं आग से निपटने के लिए पर्याप्त अग्निशमन यंत्र भी नहीं मिले। जिस तल पर होटल चल रहा था, वहां से नीचे उतरने का सिर्फ एक ही विकल्प था।

दमकल के 40 जवानों ने रोकी बड़ी घटना
आग की सूचना पर पनकी, फजलगंज, किदवईनगर सहित अन्य फायर स्टेशनों से दमकल की आठ गाड़ियां पहुंचीं। एक मल्टी डिजास्टर रिस्पॉंस (एमडीआर) व्हीकल पहुंचा। टीम एक तरफ से पानी की बौछारकर धुएं के प्रकोप को कम कर रही थी। दूसरी टीम स्मोक एग्जॉस्टर लगाकर बिल्डिंग में भरे धुएं को बाहर निकाल रही थी।

इसके बाद दमकल के एक दर्जन जवान ब्रीदिंग अप्रेटस सेट (बीएएस) लगाकर बिल्डिंग के अंदर दाखिल हुए। प्रत्येक फ्लोर की तलाशी लेते हुए ऊपर पहुंचे। जवान मॉल के पहले तल में फंसे 15 लोगों को जबकि होटल में फंसे नौ लोगों को लेकर छत में पहुंचे। धुआं कम होने पर सभी को सकुशल नीचे लाए। त्वरित सहायता से बड़ी घटना होने से बच गई।

तीन मंजिला इमारत के तलघर में आग, शॉपिंग कॉम्प्लैक्स और होटल में फंसे 24 लोग
कानपुर के केशवपुरम के आवास-विकास एक में स्थित तीन मंजिला इमारत के तलघर में स्थित गोदाम में शुक्रवार शाम शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें, धुआं भूतल व पहली मंजिल पर संचालित मैक्स के शोरूम और तीसरी मंजिल पर स्थित सनबर्न ओयो होटल तक पहुंच गया। 

 

शॉपिंग कॉम्प्लैक्स व होटल में मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की टीमों ने रेस्क्यू शुरू किया। शीशे तोड़कर एग्जॉस्ट पंखों की मदद से जहरीला धुआं बाहर निकाला गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शॉपिंग कॉम्प्लैक्स व होटल में फंसे 24 लोगों को सकुशल बाहर निकाला जा सका।

केशवपुरम स्थित पुराना केसा तिराहे के पास डबल रोड पर भाजपा नेता बृजेश तिवारी की तीन मंजिला इमारत है। इसके तलघर में ऑनलाइन डिलीवरी एप का गोदाम है। भूतल व पहले तल पर मैक्स का शोरूम है। दूसरे तल पर सनबर्न नाम से ओयो होटल है। 

 

गोदाम को कहीं और ले जाने के चलते तीन दिनों से सामान शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे गोदाम से लपटों के साथ भीषण धुआं उठने लगा। धुआं मॉल तक पहुंचा तो उसके कर्मी बाहर की ओर भागे। हालांकि, धुएं के गुबार ने पूरी बिल्डिंग को अपने आगोश में ले लिया। तीसरे तल में ओयो होटल में पार्टी कर रहे दोस्तों व अन्य में चीख-पुकार मच गई।

 

आनन-फानन पुलिस व फायर-ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की एक के बाद एक छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि, आग से ज्यादा धुआं होने के चलते दमकलकर्मी असहाय नजर आए। इसपर मॉल के बाहरी छोर पर लगे कांच तोड़कर एग्जॉस्ट पंखों के जरिये धुआं बाहर निकाला गया। 

 

दो घंटे बाद दमकल कर्मी ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर अंदर पहुंचे और छत में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि तलघर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। सभी को सकुशल निकाल लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed