फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire

साबुन फैक्टरी में लगी आग, तीन लाख का नुकसान

Mon, 04 Jan 2021 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
fire
रनियां में साबुन फैक्टरी के पैकेजिंग मशीन में लगी आग। - फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। औद्योगिक क्षेत्र रनियां स्थित साबुन फैक्टरी में शनिवार की देररात शार्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर रखा कच्चा व तैयार माल जलकर राख हो गया। गार्ड की सूचना पर मालिक ने दमकल को बताया। दमकल गाड़ी पहुंची और आग काबू की। फैक्टरी मालिक ने तीन लाख का नुकसान होना बताया है।
विज्ञापन

रनियां में विद्युत वितरण खंड कार्यालय के पास साबुन बनाने की हिंदुस्तान कारपोरेशन फैक्टरी संचालित है। फैक्टरी में दिन की एक शिफ्ट में काम होता है। यहां लगभग 35 मजदूर काम करते हैं। शनिवार देररात शार्ट सर्किट से पैकेजिंग मशीन में आग लग गई। मशीन धू-धूकर जलने लगी। आग की चपेट में आकर कच्चा व तैयार रखा साबुन जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर गार्ड सुमित कुमार ने शोर मचाया और सूचना मालिक विकास गुप्ता को दी। गार्ड ने सबमर्सिबल चलाकर आग काबू करने की कोशिश की। आग की लपटें बढ़ती गई। मालिक ने पुलिस को सूचना दी। रनियां चौकी पुलिस की सूचना पर अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार दमकल गाड़ी लेकर पहुंचे। बाद में एक दमकल गाड़ी और मंगवाई गई। मशक्कत कर आग आधे घंटे में काबू की गई। फैक्टरी मालिक ने बताया कि तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। रात में फैक्टरी में काम बंद था। पैकेजिंग मशीन बिजली से चलती है। शार्ट सर्किट से पैकेजिंग मशीन में आग लगी। दमकल समय से पहुंचने की वजह अन्य यूनिट तक आग नहीं पहुंची।
विज्ञापन

फैक्टरी में नहीं है पानी का टैंक
साबुन फैक्टरी में आग लगने के बाद गार्ड ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग काबू करने का प्रयास किया। यहां पानी का टैंक व आग लगने पर पानी की बौछार करने का कोई इंतजाम नहीं है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि समय रहते सूचना मिलने पर फैक्टरी की आग बुझा ली गई। इसकी वजह से नुकसान सीमित रहा। फायर की अनापत्ति नहीं है। फैक्टरी मालिक को नोटिस देकर ब्योरा मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed