फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR will be lodged for fraudulent admissions under RTE: DM

आरटीई से दाखिले के लिए फर्जीवाड़ा करने पर होगी एफआईआर : डीएम

Wed, 07 Jan 2026 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged for fraudulent admissions under RTE: DM
कानपुर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत होने वाली प्रवेश प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए कानपुर प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्यों ने सोमवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के साथ बैठक की। इसमें जिलाधिकारी को बताया कि आरटीई प्रवेश के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है। कुछ लोग फर्जी आय, निवास व अन्य दस्तावेज तैयार कर अभिभावकों को गुमराह कर रहे हैं। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि संदिग्ध आरटीई आवेदन की विद्यालय प्रारंभिक जांच कर सकते हैं। ठोस साक्ष्यों के साथ उनकी सूचना कार्यालय में दें। फर्जी दस्तावेजों से प्रवेश लेने का प्रयास करने वाले अभिभावकों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के साथ सभी विद्यालय करुणा, संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि आरटीई अधिनियम वंचित वर्ग को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है और इसकी भावना को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आरटीई के अंतर्गत प्रवेश केवल अधिनियम में निर्धारित प्रारंभिक कक्षाओं में ही मान्य होंगे। विद्यालयों की उचित मैपिंग सुनिश्चित की जाएगी ताकि अभिभावक अपने निर्धारित क्षेत्र या वार्ड के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों का ही चयन करें और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। बैठक में वरिष्ठ सदस्य सरदार मनमोहन सिंह, बलविंदर सिंह, अमरप्रीत सिंह, यूसुफ बेग, जावेद हाशमी, सचिन चित्रांशी, सुबोध कटियार और संजय सचान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed