{"_id":"64ac1b540537894e0b005337","slug":"fir-registered-for-slippers-stolen-from-outside-bhairav-temple-in-kanpur-2023-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब चप्पल ढूंढेगी यूपी पुलिस: कानपुर में भैरव मंदिर के बाहर से चोरी हुई चप्पलें, FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चप्पल ढूंढेगी यूपी पुलिस: कानपुर में भैरव मंदिर के बाहर से चोरी हुई चप्पलें, FIR दर्ज
Mon, 10 Jul 2023 08:23 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 10 Jul 2023 08:23 PM IST
सार
भैरव मंदिर के बाहर से एक शख्स की दोनों चप्पलें चोरी हो गई। इसके बाद पीड़ित ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
पीड़ित कान्ति शरण की चप्पलें चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में युवक की मंदिर के बाहर से चप्पलें गायब हो गईं। उसने अपनी चप्पलों का पूरा विवरण देते हुए ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है। दबौली निवासी कांतिशरण निगम ने इस संबंध में एक वीडियो वायरल किया। बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे पुराना कानपुर स्थित भैरव मंदिर गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने रबड़ की दानेदार सात नंबर की चप्पलें मंदिर के बाहर उतार दी थीं और दर्शन करने चले। करीब दो घंटे बाद मंदिर के बाहर आए तो दोनों चप्पलें गायब थीं। इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन