फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR registered against five people, including the wife, for abetment of suicide.

Kanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी समेत पांच पर प्राथमिकी

Fri, 07 Aug 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against five people, including the wife, for abetment of suicide.
थरियांव। युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की है। युवक के पिता ने बहू के प्रेम प्रसंग और लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर बेटे के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र की शाह चौकी के चक रसूलपुर गांव निवासी गुलशन लोधी (30) खेती-किसानी करता था। उसका शव 31 जुलाई को थरियांव थाना क्षेत्र के कला मोहम्मदपुर गांव के पास कच्चे रास्ते के किनारे पानी से भरे गड्ढे के समीप झाड़ियों में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला था।
विज्ञापन

युवक के पिता शिव कुमार ने बताया कि गुलशन की शादी करीब सात वर्ष पहले हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बदले का पुरवा निवासी अर्चना देवी से हुई थी। आरोप है कि शादी के लगभग तीन वर्ष बाद अर्चना के गांव निवासी राम मनोहर से प्रेम संबंध हो गए। विरोध करने पर अर्चना करीब एक वर्ष से मायके में रह रही थी। गुलशन अक्सर ससुराल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जुलाई को वह बेटी का इलाज कराने ससुराल गया था और अगले दिन उसका शव बरामद हुआ। शिव कुमार ने आरोप लगाया कि पत्नी अर्चना, उसके भाई मान सिंह व जय सिंह, पिता सज्जीत व राम मनोहर लगातार गुलशन का मानसिक उत्पीड़न करते थे।

इसी प्रताड़ना से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह भी बताया कि शव के पास राम मनोहर समेत अन्य लोगों के मोबाइल नंबर लिखी एक पर्ची मिली थी। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed