फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR on two teachers for doing job with fake degree

फर्रुखाबाद: फर्जी डिग्री से नौकरी में दो शिक्षकों पर एफआईआर, डीएम की फटकार के बाद बीईओ ने लिखाई रिपोर्ट

Tue, 30 Jun 2020 10:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Jun 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
FIR on two teachers for doing job with fake degree
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
फर्रुखाबाद जिले में डीएम की फटकार के बाद बीईओ ने नवाबगंज थाने में दो शिक्षकों के खिलाफ फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी करने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने मेरापुर थाने में भी दो बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


मेरापुर और अमृतपुर एसओ ने अफसरों से विचार विमर्श के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय वर्ष 2004-05 की फर्जी डिग्री से नौकरी करने में एसआईटी जांच के बाद 22 शिक्षकों को बीईओ को बीएसए लालजी यादव ने मई में बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन


तीन शिक्षकों को जून के अंतिम सप्ताह में बर्खास्त किया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने में बीईओ आनाकानी कर रहे थे। डीएम मानवेंद्र सिंह ने बीएसए व बीईओ को फटकार लगाई और रिपोर्ट दर्ज कराकर आख्या देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नवाबगंज के बीईओ ललितमोहन पाल ने सोमवार को नवाबगंज थाने में प्राथमिक विद्यालय बिराहिमपुर के प्रधानाध्यापक कमरुद्दीन निवासी शिवाजी नगर थाना मोहम्मदाबाद व प्राथमिक विद्यालय मिल्किया पहाड़पुर के प्रधानाध्यापक मनोज मिश्रा निवासी मोहल्ला सुमेर चंद्र थाना अलीगंज जिला एटा के खिलाफ तहरीर दी।

प्रभारी एसओ नवाबगंज रहमत खां ने बताया कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बीईओ ललित मोहन पाल ने प्राथमिक विद्यालय सिलसंडा के प्रधानाध्यापक गया प्रसाद निवासी मुजफ्फरपुर पट्टी खेड़ा कुनिया और प्राथमिक विद्यालय बमुलिया के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार निवासी अमरापुर थाना मेरापुर के खिलाफ तहरीर दी है।


एसओ एसके के रावत का कहना है कि तहरीर देेखने और अफसरों से बात करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। उधर, राजेपुर के बीईओ रमेश चंद्र जौहर ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय परतापुर के सहायक अध्यापक हरनाथ सिंह निवासी राजा का रामपुर एटा के खिलाफ तहरीर दी। एसओ अमृतपुर सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर अफसरों के निर्देश पररिपोर्ट दर्ज की  जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed