{"_id":"5e76240b8ebc3e76d4526fd3","slug":"fir-on-manager-and-principal-due-to-school-open-after-coronavirus-alert-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के आदेश की उड़ी धज्जियां, एक स्कूल में चलती मिली नौंवी के छात्रों की एक्स्ट्रा क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के आदेश की उड़ी धज्जियां, एक स्कूल में चलती मिली नौंवी के छात्रों की एक्स्ट्रा क्लास
Sat, 21 Mar 2020 08:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 21 Mar 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोनावायरस से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। वहीं यूपी के कानपुर में सीएम के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। जांच के दौरान जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि यहां पर नौंवी के छात्रों की एक्सट्रा क्लास चल रही थी।
सभी स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद करने के आदेश के बाद भी शनिवार को अहिरवां संजीव नगर का बीएसडी विद्या मंदिर स्कूल खुला रहा। यहां कक्षा नौ के छात्रों की एक्स्ट्रा क्लास चल रही थी। पुलिस ने एबीएसए से शिकायत की है।
मौके पर पहुंचे अहिरवां चौकी प्रभारी विजय शुक्ला ने बताया कि यहां करीब 25 से 30 बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सदर बाजार सुरेश चंद्र भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूल में एक्स्ट्रा क्लास चल रही थी। स्कूल की मान्यता खत्म करने का नोटिस दिया जा रहा है। सोमवार तक स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा गया है। इसके बाद रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।