{"_id":"5f6a46fe8ebc3edabb59b479","slug":"fir-on-congress-aap-and-praspa-district-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: कांग्रेस, आप व प्रसपा जिलाध्यक्ष पर एफआईआर, तीन सभासदों पर भी रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: कांग्रेस, आप व प्रसपा जिलाध्यक्ष पर एफआईआर, तीन सभासदों पर भी रिपोर्ट दर्ज
Wed, 23 Sep 2020 12:22 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस, आप व प्रसपा जिलाध्यक्ष पर एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में कोरोना संक्रमण काल में धरना-प्रदर्शन व अनशन करने वालों के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें कांग्रेस, आप व प्रसपा के जिलाध्यक्ष व तीन सभासद शामिल हैं।
मुख्यालय में नगर पालिका परिषद के सामने विभिन्न मांगों को लेकर अनशन पर बैठे सभासद सुशील श्रीवास्तव के साथ सभासद लवकुश यादव, शैलेंद्र सोनी, विनीत किरन पयासी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल पटेल, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोषी शुक्ला उर्फ पिंटू व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रभारी कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि अनशन बिना अनुमति किया गया। इसी प्रकार मंगलवार को किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यालय में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को महंगा पड़ा। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि प्रसपा के जिलाध्यक्ष हरिमोहन यादव समेत दस लोगों के खिलाफ बिना अनुमति प्रदर्शन करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।