फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR lodged against four people including bank manager for fraud and embezzlement

Kanpur News: बैंक मैनेजर सहित चार पर धोखाधड़ी व गबन की प्राथमिकी

Thu, 30 Apr 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four people including bank manager for fraud and embezzlement
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील की बी-पैक्स समिति रुरवाहार के अध्यक्ष ने सचिव, बैंक मैनेजर सहित चार लोगों पर केसीसी कराने में उनके फर्जी हस्ताक्षर कर गबन करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रुरवाहार निवासी महेश सिंह राजावत ने एसपी को तहरीर दी। बताया कि वह वर्तमान में बी पैक्स रुरवाहार के अध्यक्ष हैं। बी-पैक्स समिति पर तैनात सचिव विमल यादव व जिला सहकारी बैंक रूरा में तैनात मैनेजर विनय कुशवाहा ने उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर केसीसी की दो फाइलें गलत तरीके से स्वीकृत कराई हैं। कुछ माह पहले सराय हरपाली निवासी जगतपाल कुशवाहा व अमिलिहा चांदी निवासी रामजी की केसीसी की फाइलें मैनेजर व सचिव ने उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर पास कराई हैं। इनकी लोन धनराशि भी बैंक से ले ली गई है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने अंदेशा जताया कि मैनेजर व सचिव ने उनके फर्जी हस्ताक्षर से पूर्व में कई पत्रवलियां करवा चुके हैं। आरोप लगाया कि सचिव विमल यादव पूर्व में खाद वितरण में अनियमितता व खाद चोरी कर ट्रक से ले जाते हुए पकड़े गए थे। इसके साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। उसने पहले भी आरोपियों की ओर से की गई धांधली की शिकायत सक्षम अधिकारियों से की थी। जिनकी जांच में उक्त लोग दोषी पाए गए थे। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर धोखाधड़ी, गबन आदि की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
बीते वित्तीय वर्ष में हुईं 29 केसीसी फाइलें, दो फाइलों में उंगली उठाई

कानपुर देहात। रुरवाहार स्थित बीपैक्स समिति से वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 29 किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की फाइलें कराई गई। समिति अध्यक्ष ने दो फाइलों में उंगली उठाई है। आरोप है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए है। बीते साल दिसंबर में केसीसी फाइलों में संदिग्ध हस्ताक्षर का मुद्दा उठा था। अध्यक्ष महेश सिंह राजावत ने अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता से इन फाइलों में संदिग्ध हस्ताक्षर की शिकायत की थी। इस पर अकबरपुर के एडीसीओ संतोष वर्मा व जिला सहकारी बैंक के डीजीएम मिहिर कुमार ने प्रकरण की जांच की। इसमें 27 केसीसी फाइलों में अध्यक्ष ने खुद हस्ताक्षर करना बताया लेकिन जगतपाल व रामजी की पत्रावली पर अध्यक्ष ने हस्ताक्षर संदिग्ध बताए। रामजी ने 2.60 लाख रुपये व जगतपाल ने 2.25 लाख रुपये ऋण लिया है। अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता प्रवीण कुमार ने बताया कि बी पैक्स रुरवाहार के अध्यक्ष की ओर से दो फाइलों में संदिग्ध हस्ताक्षर बताए गए थे। इसकी रिपोर्ट जांच टीम ने बीते साल दिसंबर अंत में दी थी। प्रकरण प्रशासनिक कमेटी में उठाने की बात कही थी। इधर अध्यक्ष ने प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अब पुलिस जांच करेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed