फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR lodged against bus driver and conductor after one month

Kanpur News: बस चालक व परिचालक के खिलाफ एक माह बाद प्राथमिकी दर्ज

Wed, 07 Oct 2026 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 07 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against bus driver and conductor after one month
पुखरायां। नगर के बाईपास झांसी कानपुर हाईवे पर एक माह पहले बस में सवार यात्री के साथ चालक-परिचालक ने मारपीट की थी। युवक ने बस के स्टाफ पर रुपये छीनने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मूसानगर थाना के सुल्तनापुर निवासी हेमंत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अगस्त को पुत्र अरुण कुमार सूरत से ट्रैवल्स बस से भोगनीपुर तक आ रहा था। चालक ने बस को भोगनीपुर में नहीं रोका। जब उसने बस रोकने को कहा तो पुखरायां बाईपास पर आकर बस रोकी और चालक व परिचालक ने मारपीट कर उतार दिया। जिसमें वह घायल हो गया। उसकी पर्स छीन ली जिसमें लगभग 20 हजार रुपये थे। उसका बैग भी बस में लिए चले गए। अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बस के चालक परिचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और पर्स छीनने का आरोप लगाया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed