फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR filed against Gajendra Singh Negi for cheating, assault and abetting suicide

Kanpur News: गजेंद्र सिंह नेगी पर धोखाधड़ी, मारपीट, आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 27 Aug 2025 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against Gajendra Singh Negi for cheating, assault and abetting suicide
कानपुर। केशवपुरम के होटल संचालक गजेंद्र सिंह नेगी पर धोखाधड़ी, मारपीट, अपमानित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह कार्रवाई मंगलवार की शाम मसवानपुर निवासी महिला प्रतिमा पांडेय ने रावतपुर थाने में कराई है। उनका आरोप है कि गजेंद्र सिंह नेगी ने 2016 से 2022 के बीच नेगी टावर में दो दुकानें और दो फ्लैट के नाम पर 1.80 करोड़ रुपये ले लिए और बैनामा भी नहीं कराया। रुपये मांगने पर पति को अपमानित किया गया। हार्ट अटैक से पति की मौत हो गई।
विज्ञापन


मसवानपुर निवासी प्रतिमा पांडेय की ओर से रावतपुर थाने में लिखवाई गई रिपोर्ट के मुताबिक, पति विष्णु कुमार पांडेय से गजेंद्र सिंह नेगी ने 2016 से 2022 के बीच नेगी टावर में दो दुकानों और दो फ्लैट के नाम पर 1.80 करोड़ रुपये लिए थे। बिल्डिंग तैयार होने के बाद नेगी ने बैनामा कराने से इन्कार कर दिया। कहा कि रुपये वापस ले लो। प्रतिमा पांडेय के मुताबिक गजेंद्र सिंह ने पति को कुछ चेक दिए, लेकिन उस समय बैंकों का विलय होने पर सारे चेक बेकार हो गए। फिर नए चेक देने के नाम पर उन्हें तीन साल तक दौड़ाया गया। उनके पति लेनदारों से लिए गए रुपयों को लौटाने की बात सोचकर परेशान रहने लगे।
विज्ञापन

14 फरवरी 2024 को वह पुन: तकादा करने के लिए गए। नेगी बैंक्वेट हॉल में गजेंद्र सिंह ने पति को अपमानित किया। गाली गलौज कर मारपीट की। कहा कि अब रुपये अगले जन्म में लेना, इस जन्म में तो भूल जाओ। प्रतिमा के मुताबिक, 17 फरवरी 2024 को पति के पास रात 10 से 11 बजे के बीच कॉल आई, जिसमें 20 लाख रुपये और मांगे। उसने कहा कि इतनी राशि दोगे तभी 1.80 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस अवसाद की वजह से 18 फरवरी 2024 को उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को पहली और मंगलवार को गजेंद्र सिंह नेगी पर दूसरी एफआईआर हुई है। ऑपरेशन महाकाल के अंतर्गत कई अन्य लोगों ने भी शिकायतें भेजी हैं। सभी की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed