फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR against four firms for giving fake bank guarantees

Kanpur News: फर्जी बैंक गारंटी देने वाली चार फर्मों पर प्राथमिकी

Sat, 22 Aug 2026 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
FIR against four firms for giving fake bank guarantees
कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग में मैन पावर आउटसोर्सिंग सर्विसेज के माध्यम से नियुक्ति के लिए प्रस्तुत की गई पत्रावली में चार फर्मों की ओर से लगाई गईं बैंक गारंटी (ईएमडी/एफडीआर) फर्जी पाई गईं। मामले में जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर चारों फर्मों को जेम पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक एमडीएम देशवीर सिंह ने शुक्रवार को अकबरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्ति संबंधी अनुमोदन के लिए पत्रावली जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। पत्रावली में संलग्न बैंक ईएमडी/एफडीआर को जिलाधिकारी ने संदेह जाहिर किया था। उन्होंने तत्कालीन जिला अग्रणी प्रबंधक और उपायुक्त, राज्य कर के माध्यम से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन कराया।
विज्ञापन

जांच में सत्यापन में 101-सी संजय गांधी पुरम, फैजाबाद रोड, लखनऊ की संस्था वीवरसॉफ्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, प्लॉट नंबर 123 संजय गांधी पुरम, लखनऊ स्थित एसबीएनके एंटरप्राइजेज, सी-4/14, सुलभ आवास, गोमती नगर विस्तार उत्तर प्रदेश स्थित एएस इंफ्राटेक, 554-ए गंगोत्री टॉवर (एम.पी. चौक), मेरठ रोड, प्रथम तल, करनाल - 132001 स्थित गंगोत्री मैनपावर एंड सिक्योरिटी एजेंसी की ओर दी गई बैंक ईएमडी/एफडीआर फर्जी और कूटरचित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित फर्मों को जेम पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट करने तथा फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस पर बीएसए की ओर से चारों फर्मों को जेम पोर्टल से ब्लैक लिस्ट करवाने के साथ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि शासकीय निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन कराया जा रहा है।
फर्जी या कूटरचित अभिलेखों के आधार पर सरकारी प्रक्रिया में शामिल होने वाले व्यक्ति या फर्म के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि एमडीएम के जिला समन्वयक की तहरीर पर चार फर्मों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच बारा चौकी प्रभारी शोभित कटियार को सौंपी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

...........................
बयान....
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मैन पावर आउटसोर्सिंग के लिए सर्विस प्रोवाइडर का चयन किया जाना था। तत्कालीन बीएसए व सीडीओ के जरिए उनके पास अनुमोदन के लिए पत्रावली आई थी। पत्रावलियों में ईएमडी का सत्यापन न मिलने पर जांच करवाई तो ईएमडी से जुड़े फर्मों के दस्तावेज फर्जी चारों फर्मों ने शासन को धोखा देने का प्रयास किया। इन फर्मों को जेम पोर्टल पर ब्लैक लिस्ट करने के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी - कपिल सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed