फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवाओं के बीच आखिर क्यों चर्चा का विषय बनी फिल्म 'वीरे की वेडिंग'

Tue, 06 Mar 2018 03:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Mar 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
film writer dilip shukla's new film veere ki weding
वीरे की वेडिंग फिल्म का पोस्टर
बॉलीवुड फिल्म राइटर दिलीप शुक्ला की कलम से निकली एक और फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर आ चुकी है। पिछले दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे की वेडिंग' का स्क्रीन प्ले दिलीप शुक्ला ने ही लिखा है। फिल्म में एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। युवाओं के बीच फिल्म के गाने काफी चर्चा में हैं।


 

 

film writer dilip shukla's new film veere ki weding
फिल्म राइटर दिलीप शुक्ला
‘वीरे की वेडिंग’ में पुलकित, कृति के अलावा जिमी शेरगिल, सतीश कौशिक, सुप्रिया कार्निक, राजेश बख्शी जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म आशु त्रिखा के डायरेक्शन में बनी है वहीं दिलीप शुक्ला ने स्क्रीन प्ले लिखा है। फिल्म में म्यूजिक मीत ब्रदर्स ने दिया है। हालांकि फिल्म के गाने दर्शकों को काफी पसंद आए हैं। वहीं फिल्म में ग्लैमर कूट-कूट कर भरा गया है। फिल्म में सपना चौधरी का एक डांस नंबर भी है। सपना फिल्म के गाने ‘हट जा ताऊ’ में जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं।   
 
film writer dilip shukla's new film veere ki weding
फिल्म राइटर दिलीप शुक्ला
शुक्ला की मशहूर फिल्में
2014 में आई फिल्म जय हो, दबंग-2 (2012), ये जो मोहब्बत है (12), अलाप (2012), गट्टू (2011), बिन बुलाये बाराती (2011), दबंग (2010), हेलो हम लल्न बोल रहे हैं (2010),  किसान (2009), डेड लाइन सिर्फ 24 घंटे (2006), उत्थान (2006), एक से बढ़कर एक (2004),  पुलिस फोर्स इनसाइड स्टोरी (2004), किस्मत (2004), सलाखें (1998), उड़ान (1997), इंसाफ (1997), जिद्दी (1997), अंदाज अपना-अपना (1994), जज्बात (1994), मोहरा (1994), अंत (1994), एलान (1994), बेदर्दी (1993), दामिनी (1993), दिव्यशक्ति (1993), घायल (1990) जैसी बॉलीवुड की हिट फिल्मों के डायलॉग लिखे हैं। हाल ही में दिलीप ‘दबंग-3’ और ‘मैं उत्तरा नारायण पाठक’ फिल्मों की कहानी लिख रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
film writer dilip shukla's new film veere ki weding
फिल्म राइटर दिलीप शुक्ला
रामबाग में ससुराल और आरके नगर में बहन का घर
मूल रूप से लखनऊ निवासी दिलीप शुक्ला का कानपुर शहर से खास लगाव है। शहर के रामबाग में उनकी ससुराल है और बहन की शादी भी रामकृष्ण नगर में हुई है। शुरू से कानपुर आते-जाते रहने और यहां के लोगों को भली-भांति समझने से दिलीप शुक्ला को चुलबुल पांडे जैसे किरदारों को पर्दे पर जीवित करना मुश्किल नहीं रहा। ‘दबंग 2’ में उन्होंने चुलबुल पांडे को कानपुर के बजरिया थाने का प्रभारी बना दिया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed