फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   film star govinda in kanpur

'आ गया हीरो', जानें फिल्म स्टार गोविंद क्यों पहुंचे कानपुर

Thu, 19 Jan 2017 10:01 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 19 Jan 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
film star govinda in kanpur
कानपुर आये गोविंदा - फोटो : अमर उजाला
डांस, एक्शन और डायलॉग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले फिल्म स्टार गोविंदा हाल ही में कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'आ गया हीरो' के बारे में भी लोगों से बातचीत की। फिल्म में गोविन्द के डायलॉग बहुत ही ज़बरदस्त है। अभिनेता गोविंदा सोमवार को शहर के एक होटल मे ठहरे हुए थे। गोविंदा ने कानपुर के बड़े कारोबारी से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने स्वरूपनगर में खरीददारी भी की थी । 
विज्ञापन

कानपुर से गोविंदा का पुराना नाता...

पत्नी संग कानपुर में खरीदी ज्वेलरी

film star govinda in kanpur
कानपुर आये गोविंदा - फोटो : अमर उजाला
पत्नी सुनीता आहूजा के साथ गोविंदा ने कानपुर के एक ज्वेलरी शोरूम से खरीददारी की। इसके बाद कानपुर में ही अपने एक दोस्त के घर मिलने पहुंचे। कानपुर से गोविंदा का पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी कई बार वह कानपुर आ चुके हैं।  गोविंदा करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर अपनी वापसी अपनी नयी फिल्म ‘आ गया हीरो’ के साथ कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब, मल्टीप्लेक्स और टीवी चैनलों पर लॉन्च हो चुका है। 
जानें क्या हैं गोविंदा की नई फिल्म की खास बातें...
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म ‘आ गया हीरो’ की ये हैं कुछ खास बातें

film star govinda in kanpur
कानपुर आये गोविंदा
गोविंदा की नई फिल्म ‘आ गया हीरो’ इस साल 24 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी खुद गोविंदा ने लिखी है। इसके अलावा फिल्म को प्रोड्यूस भी खुद ही कर रहे हैं। ‘आ गया हीरो’ को डायरेक्ट किया है दिपांकर सेनापति ने। कास्टिंग की बात की जाए तो फिल्म में गोविंद लीड रोड में हैं। उनके अलावा आशुतोष राणा, रुली शर्मा, मकरंद देश पांडे, चंद्रचूर्ण सिंह, हरीश कुमार, रिचा शर्मा, जूही खान हैं। फिल्म का संगीत समीर ने दिया है। फिल्म का बजट 28 करोड़ है।  

   
   
   
   
   
   
   
   
   
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed