फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   film shooting in kanpur

यहां चल रही ‘होटल मिलन’ की शूटिंग, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ के एक्टर कर रहे काम

Sat, 22 Jul 2017 09:51 AM IST
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 22 Jul 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
film shooting in kanpur
कानपुर में फिल्म की शूटिंग - फोटो : अर्पण मैथला, अमर उजाला कानपुर
कानपुर में इन दिनों फिल्म ‘होटल मिलन’ की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। फिल्म में कुनाल राय कपूर लीड एक्टर हैं। शुक्रवार को इस फिल्म का एक कोर्ट सीन एबी विद्यालय, मॉलरोड में शूट किया गया है। फिल्म में कुनाल राय कपूर (नोटंकी साला, डेली बेली, जवानी दिवानी, एक्शन जैक्सन) , जयदीप अहलावत (गैंग्स ऑफ वासेपुर, कमांडो, विश्वरूपम, गब्बर, रईस), इशान कादरी (गैंग्स ऑफ वासेपुर, रिवॉल्वर रानी, मेरठिया गैगस्टर), राजेश शर्मा (तन्नू वेड्स मन्नू-2, बीए पास, डर्टी पिक्चर, बजरंगी भाईजान) व अन्य लोकल एक्टर भी काम कर रहे हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि कपल को किस तरह एंटी रोमियो स्क्वाड व समाज परेशान करता है और किस तरह एक सुकून की जगह पाने के लिए वह परेशान रहता है। 
विज्ञापन


छोटे शहरों के प्रेमी जोड़ों (लव बर्ड्स) की सबसे बड़ी समस्या है कि बेफिक्र होकर वह आखिर कहां मिलें, कहां सुकून से बातें कर सकें। समाज का डर जीने नहीं देता। इसी स्टोरीलाइन पर ‘होटल मिलन- मिलते हैं दिल यहां मिलकर बिछड़ने को’ नाम की कॉमेडी फिल्म बना रहे हैं कानपुर निवासी डायरेक्टर विशाल मिश्रा। गुप्तार घाट पर इसकी शूटिंग शुरू हुई।
विज्ञापन

फिल्म में कुनाल राय कपूर लीड एक्टर हैं। एक्ट्रेस के नाम पर अभी पर्दा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म ‘प्यार के पंचनामा 2’ में काम कर चुकीं करिश्मा शर्मा इस फिल्म से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू करने जा रही हैं। विशाल का कहना है कि कुछ दिन बाद वे एक्ट्रेस के नाम को सार्वजनिक करेंगे। विशाल की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले वे चर्चित फिल्म ‘कॉफी विद डी’ कर चुके हैं। उनकी दूसरी फिल्म ‘हम होंगे कामयाब’ अक्तूबर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

film shooting in kanpur
कानपुर में फिल्म की शूटिंग
एंटी रोमियो स्क्वाड की भी झलकियां
फिल्म में यह भी दिखाया जाएगा कि किस तरह एंटी रोमियो स्क्वाड जोड़ों को परेशान करता है। जोड़ों की इस परेशानी को एक्टर कुनाल और फिल्म में उनके दोस्त का किरदार निभा रहे इशान कादरी किस तरह इसको व्यवसाय में बदल देते है यह दिखाया गया है। फिल्म में गैंग्स आफ वासेपुर में काम कर चुके जयदीप अलवर विलेन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में शहर के आर्टिस्ट आशुतोष अग्निहोत्री, अरविंद यादव, दीप तिवारी, अजय मिश्रा व सत्यम शुक्ला भी काम कर रहे हैं।  
 

film shooting in kanpur
कानपुर में फिल्म की शूटिंग
यहां होगी शूटिंग
विशाल ने बताया कि इस फिल्म को उन्नाव, कानपुर के गुप्तार घाट, माल रोड, स्वरूप नगर, मोतीझील, बिरहाना रोड जैसी कई प्रमुख जगहों पर शूट किया जाएगा। कुल 35 दिन फिल्म यूनिट शहर में रहकर शूट करेगी।
 

film shooting in kanpur
फिल्म डायरेक्टर विशाल मिश्रा
कानपुर में इनकी शूटिंग भी
बंटी और बबली, बाबर, कटियाबाज, ताजमहल, हम दोनों होंगे कामयाब, सीरियल लापतागंज, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed