फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Film co producer accused of land grabbing report filed against Irshad Alam seven other and 15 unknown people

Kanpur: फिल्म सह प्रोड्यूसर पर जमीन कब्जाने का आरोप, इरशाद आलम व सात नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 01 Mar 2025 03:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Mar 2025 03:07 PM IST
सार

Kanpur News: आरोप है कि दिसंबर 2024 को इरशाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन में बनी बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया। साथ ही करीब दो लाख रुपये का सामान भी चुरा लिया।

विज्ञापन
Film co producer accused of land grabbing report filed against Irshad Alam seven other and 15 unknown people
जमीन हड़पने का प्रयास - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ में ताज महल फिल्म के सह प्रोड्यूसर व टेनरी संचालक इरशाद आलम व उनके सात नामजद और 15 अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज लगाकर जमीन हड़पने का प्रयास किया और बाउंड्रीवॉल तोड़कर चोरी की। इससे पहले इरशाद ने दूसरे पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन

जाजमऊ के शीतला बाजार निवासी तीन सगे भाइयों सैयद खालिद कमाल, सैयद आसिम कमाल और सैयद उर्फी कमाल ने जून 2024 में जमीन का विक्रय अनुबंध पत्र शिवेन्द्र बहादुर सिंह के हक में निष्पादित कराया। इसकी जानकारी टेनरी संचालक इरशाद आलम को हुई तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। इस पर शिवेंद्र पर ने विक्रय अनुबंध खत्म करा दिया।
विज्ञापन

15 लाख रुपये और 35 लाख रुपये के चेक हड़प लिए
आरोप है कि दिसंबर 2024 को इरशाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन में बनी बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया। साथ ही करीब दो लाख रुपये का सामान भी चुरा लिया। यही नहीं, आरोपी ने जमीन खरीदने वाले शिवेन्द्र को भी डरा धमकाकर और फर्जी दस्तावेज दिखाकर उससे 15 लाख रुपये और 35 लाख रुपये के चेक हड़प लिए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed