फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Filed report of fatal attack on car driver in Hardoi Accident, people said Heart was trembling after seeing th

Hardoi Accident: कार चालक पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज, लोग बोले- छात्र को देख कांप उठा था कलेजा

Sat, 07 Jan 2023 07:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Jan 2023 07:04 PM IST
सार

सोल्जर बोर्ड चौराहे पर कार में फंसे छात्र को घसीटने के मामले में कार चालक पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी चालक को जेल भेज दिया है। वहीं, ड्राइवर की करतूत से हर कोई नाराज है। लोगों का कहना था कि कार में फंसे छात्र को देखकर कलेजा कांप उठा था।

विज्ञापन
Filed report of fatal attack on car driver in Hardoi Accident, people said Heart was trembling after seeing th
सीसीटीवी में कैद कार से घसीटते समय छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में सोल्जर बोर्ड चौराहे पर साइकिल से कोचिंग जा रहे छात्र को वैगन आर कार चालक ने शुक्रवार शाम 4:45 बजे टक्कर मार दी थी। इस दौरान छात्र कार में फंसकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता रहा। मामले में पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

सीडीओ आवास के पीछे आशा नगर झबरा पुरवा निवासी राम रहीश ने बताया कि बेटा केतन कक्षा नौ का छात्र है। वह शुक्रवार शाम को कोचिंग पढ़ने के लिए साइकिल से लखनऊ रोड स्थित कोचिंग सेंटर जा रहा था। उसके साथ दोस्त अंश भी था।
विज्ञापन

रास्ते में सोल्जर बोर्ड चौराहे के पास उसकी साइकिल में वैगन आर कार चालक मढ़िया निवासी जितेंद्र शुक्ला ने टक्कर मार दी। इस दौरान बेटे का पैर कार में फंस गया, तो उसने गाड़ी रोकी नहीं बल्कि उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता हुआ चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक ने बेटे को जान से मारने की प्रयास किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि कार चालक ने पूछताछ में बताया है कि वह चांद बेटा निवासी जहांगीर सिंह की कार लेकर जा रहा था। उसे जेल भेज दिया गया है।

ड्राइवर की करतूत से हर कोई नाराज
वैगनआर ड्राइवर ने जिस तरह से सड़क हादसे के बाद घटना को अंजाम दिया। उसकी इन करतूतों से लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। विश्नुपुरी मुहल्ले में लोगों ने छतों से यह हादसा देखा। इस हादसे के बाद शहर में पूरी तरह से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो गई। सिनेमा चौराहा ,बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा में जाम लग गया था।

कार में फंसे छात्र को देख, लोगों का कांप उठा था कलेजा
शुक्रवार को हादसे के बाद जो हुआ वह पहली बार देखने को मिला। सिनेमा रोड पर कार को पकड़ने के बाद छात्र को जीवित देख भीड़ के मुंह से बरबस आह निकल गई। भीड़ से एक ही आवाज आई कि कार में फंसे केतन को देखकर कलेजा कांप गया था।

शहर के अमर जवान चौक हादसा के बाद वैगरआर कार में फंसे छात्र देखकर लोगों ने कार का पीछा शुरू कर दिया। सड़क पर पकड़ो-पकड़ो की आवाज ही सुनाई दे रही थी, जिसने भी देखा वह पैदल और बाईक से पीछा करने लगा। कार चालक भीड़ के आगे भागने में सफल नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed