फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fighting stone pelting and firing between two groups of eunuchs over asking for money in the area

UP: इलाके में नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, पथराव-फायरिंग; चार घायल

Thu, 05 Dec 2024 11:14 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 05 Dec 2024 11:14 PM IST
सार

सनिगवां कांशीराम कालोनी निवासी किन्नर रोली गुड़िया ने बताया कि नौबस्ता की किन्नर नीलम नायक उनके क्षेत्र में आकर लोगों से नेग ले जाती हैं। इसे लेकर पहले में भी कई बार झगड़ा हो चुका है। 

विज्ञापन
Fighting stone pelting and firing between two groups of eunuchs over asking for money in the area
घायल किन्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नेग मांगने को लेकर बुधवार देर रात चकेरी इलाके में किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। तीन कारों में सवार एक दर्जन लोगों ने एक पक्ष के किन्नरों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। पथराव और पांच राउंड फायरिंग भी की। बवाल के दौरान एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। पूरी घटना आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित किन्नर ने चकेरी थाने में आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लूट की तहरीर दी है।

विज्ञापन

सनिगवां कांशीराम कालोनी निवासी किन्नर रोली गुड़िया ने बताया कि नौबस्ता की किन्नर नीलम नायक उनके क्षेत्र में आकर लोगों से नेग ले जाती हैं। इसे लेकर पहले में भी कई बार झगड़ा हो चुका है। तब सनिगवां चौकी में पुलिस ने समझौता करा दिया था। हालांकि इसके बाद से वह उससे खुन्नस रखने लगी। बुधवार देर रात वह कार से साथी किन्नर महक दीक्षित, रसिका शुक्ला, माही आदि के साथ घर जा रही थी। उसी दौरान अन्ना चौराहा से कुछ आगे वह जैसे ही विश्वकर्मा मंदिर के पास पहुंचीं, पहले से दो-तीन कारों में सवार होकर घात लगाए बैठी नीलम नायक, विनीता यादव, काजल और नैना समेत 20 अन्य लोगों ने उन्हें घेरकर पीटा। इसके बाद पथराव करते हुए पांच राउंड फायरिंग भी की। ने बताया कि आरोपियों ने घेरकर उसे पकड़ लिया और उसके सिर और पेट में चाकू से हमलाकर हत्या की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनके पास नकदी व सोने के जेवर समेत पांच लाख का माल भी लूट लिया। सूचना पाकर सनिगवां चौकी प्रभारी अमित खटाना ने आरोपियों का पीछा किया और एक आरोपी को कार सहित पकड़ लिया। अन्य आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बाद रोली को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, महक, रसिका और माही को पुलिस ने कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। किन्नर रोली ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। चकेरी थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित किन्नर की तहरीर पर आरोपी किन्नरों के खिलाफ मारपीट, बलवा, हत्या का प्रयास और लूट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

सेन पश्चिम पारा में पहले दर्ज कराई थी फर्जी रिपोर्ट
मारपीट में घायल किन्नर रोली ने बताया कि आरोपी नीलम ने उसके खिलाफ पहले सेन पश्चिम पारा थाने में उसके क्षेत्र में आकर नेग मांगने का झूठा आरोप लगाकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवा चुकी है।

पुलिस ने नौबस्ता तक पीछा कर कार सवार को पकड़ा
बवाल की सूचना पर डायल-112 और सनिगवां चौकी प्रभारी अंकित खटाना ने मौके पर अपनी कार से पहुंचे। उन्होंने घटना को अंजाम देकर भाग रहे कार सवार एक आरोपी को उन्होंने कार से पीछा करके रामादेवी से होते हुए वापस रामादेवी में आकर पकड़ा। इस दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में डंडे और लाठियां रखी हुई मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed