फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fighter jets and reconnaissance aircraft will be able to evade detection.

Kanpur News: चकमा दे सकेंगे फाइटर जेट्स और टोही विमान

Wed, 23 Sep 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Fighter jets and reconnaissance aircraft will be able to evade detection.
कानपुर। आईआईटी कानपुर में फाइटर जेट्स और दुश्मनों पर नजर रखने वाले टोही विमानों की ताकत बढ़ाने वाली तकनीकों पर मंथन हुआ। यह कार्यक्रम इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से डीआरडीओ-उद्योग-अकादमिक उत्कृष्टता केंद्र के तहत आयोजित किया गया। इसमें रक्षा, शिक्षा, शोध और उद्योग क्षेत्र से जुड़े करीब 70 विशेषज्ञ शामिल रहे। उन्होंने अगली पीढ़ी के स्टेल्थ एंटीना, रडार क्रॉस-सेक्शन, मेटासर्फेस, अवरक्त छलावरण, उन्नत विद्युत चुंबकीय सामग्री और रडार तकनीक पर चर्चा हुई की।
विज्ञापन


इन तकनीकों का उपयोग भविष्य में सुरक्षा और सर्विलांस के लिए किया जा सकेगा। डीआरडीओ की उत्कृष्ट वैज्ञानिक व डीएफटीएम की निदेशक डॉ. एन रंजना बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। कार्यशाला का विषय ‘रणनीतिक हवाई अनुप्रयोगों के लिए अगली पीढ़ी के स्टेल्थ एंटीना और पुनर्संयोज्य विद्युतचुंबकीय संरचनाएं’ रहा। विशेषज्ञों ने बताया कि नई तकनीकों के जरिए हवाई प्लेटफॉर्म की रडार पर दृश्यता कम करने के साथ संचार और निगरानी क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है। इससे दुश्मनों को चकमा दिया जा सकेगा।
विज्ञापन


यहां आरसीआई, एडीई, एलआरडीई, डीएलआरएल, डीएमएसआरडीई, आईटीआर, सीएफईईएस और सीईएमआईएलएसी समेत कई रक्षा संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हुए। आईआईटी, आईआईआईटी, विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों और तकनीकी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी विचार साझा किए। तीन दिवसीय कार्यक्रम में 15 तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। पैनल चर्चा, उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद के साथ तकनीकी प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी, माइक्रोवेव, विद्युतचुंबकीय सिमुलेशन और मापन से जुड़ी तकनीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर की माइक्रोवेव मापन, पीसीबी, ईएमआई-ईएमसी, एनएमवेव रिसर्च और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की स्ट्रक्चर्स प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया। उन्हें संस्थान में चल रहे शोध कार्यों को करीब से देखने का अवसर मिला। आईआईटी के अनुसंधान एवं विकास अधिष्ठाता प्रो. जयंधरन राव समेत अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed