फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fight for dancing on DJ

डीजे पर जबरन नचाने को लेकर मारपीट

Mon, 31 May 2021 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fight for dancing  on DJ
रसूलाबाद। कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर जबरन नचाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट व लूट हो गई। महिला ने छह लोगों के खिलाफ लूट व छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। जबकि दूसरे पक्ष ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 26 मई की रात की है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना के लक्ष्मणपुर गांव की एक महिला ने एसपी केके चौधरी को रविवार को बताया कि 26 मई को रसूलाबाद कस्बा के गांधी नगर मोहल्ले में बुआ की बेटी की शादी में परिवार की महिलाएं, बहन आदि शामिल थीं।
विज्ञापन

आरोप है कि रात में डीजे पर नाचते समय वहां खड़े गांधी नगर के बलराम, अलखराम, कमलेश, दिनेश, सुनील, अरुण, सीताराम सहित पांच अज्ञात लोगों ने लाइट बंद कर दी। उन्हें जबरन डीजे पर खींच लिया और छेड़छाड़ की। विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान भाई, भाभी व उसकी सोने की चेन व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू लगने से भाई घायल हो गया। दूसरे पक्ष से गांधीनगर के अनिल शंखवार ने आरोप लगाया कि डीजे पर नाचने के दौरान लक्ष्मणपुर पिलख के सोनू व सुनील, कठारा गांव के सुनील यादव घर की महिलाओं को जबरन खींचने लगे। महिलाओं के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed