फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fight between two parties, report filed against six including former head

Kanpur News: दो पक्षों में मारपीट, पूर्व प्रधान समेत छह पर रिपोर्ट

Thu, 05 Jun 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 05 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties, report filed against six including former head
कानपुर देहात। गजनेर थाना के खनपना में दो जून को दो पक्षों में विवाद में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खनपना निवासी बलवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दो जून की शाम छह बजे वह अपने घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि तभी इंद्रजीत, रणवीर व रोशन उर्फ कल्लू सिंह आए और वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में उन्हें, पिता व उपेंद्र को चोटें आई है। चीख सुनकर बचाने आई पत्नी की चैन गिर गई। बताया कि इंद्रजीत पूर्व प्रधान है और जेसीबी से उनके खेत से मिट्टी उठाते है। पहले भी विवाद हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के खनपना निवासी रणवीर सिंह का आरोप है कि दो जून को बलवीर, पुष्पेंद्र, उपेंद्र से पानी को लेकर विवाद हो गया। सभी आरोपी धारदार हथियार व लाठी से उनके बेटे रोशन से मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया। चीख सुनकर वह लोग बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनसे व इंद्रजीत से भी मारपीट की। इस दौरान इंद्रजीत की चैन गिर गई। गजनेर थानाध्यक्ष प्रवीन यादव ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed