फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fight between candidate suporters in nomination

मैथा ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव में समर्थकों के बीच मारपीट

Fri, 15 May 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Fri, 15 May 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
fight between candidate suporters in nomination
मैथा ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव में नामांकन के दौरान पर्चा भरने आईं रंजू यादव (मृतक ब्लॉक प्रमुख की पत्नी) और पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा यादव के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन


दोनों तरफ से फायरिंग की भी सूचना है। हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह की मारपीट और फायरिंग की घटना से इनकार किया है। गुुरुवार को केवल रंजू यादव ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन


इस दौरान समर्थकों ने सड़क जाम करने की कोशिश भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम लगाने की कोशिश कर रहे समर्थकों को समझाकर हटा दिया। निर्धारित समय तक केवल एक ही नामांकन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को मैथा ब्लाक प्रमुख के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन स्थल पर  सुबह से ही सपाइयों की भारी भीड़ उमड़ रही थी।

नामांकन के समय हंगामा होने के आसार देख शिवली, रूरा, रसूलाबाद, गजनेर, अकबरपुर आदि थानों की पुलिस के अलावा क्यूआरटी व पीएसी की तैनाती की गई थी।

सुबह करीब 11 बजे प्रमुख ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय राजेश यादव की पत्नी रंजू यादव समर्थकों कए साथ नामांकन कराने पहुंची। दोपहर में मांडा गांव के पास संभावित प्रत्याशी व पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा यादव व रंजू यादव के समर्थकों के बीच मारपीट होने की खबर मिली। ब्लाक परिसर में तैनात अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट हरिहर राम व सीओ रसूलाबाद आरसी विद्यार्थी पुलिस बल के साथ डटे रहे।

नामांकन प्रक्रिया का समय खत्म होने के कुछ पहले अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवशंकर गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक ऋषिपाल सिंह, उपजिलाधिकारी अकबरपुर शेरी भी मौके पर पहुंचे और नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया।

दूसरी तरफ पुष्पा यादव के देवर व समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने अपने समर्थकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई लोगों को चोटें आई हैं।

उन्होंने कहा कि हवाई फायरिंग भी हुई। वहीं प्रमुख पद के लिए नामांकन करने वाली रंजू यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। उनके समर्थकों ने किसी के साथ मारपीट नहीं की।


थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि चुनाव स्थल पर किसी तरह की मारपीट नहीं हुई। मांडा गांव में समर्थकों के आपस में टकराने की बात पता चली थी। किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed