फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fifty million foreign cigarettes caught in train by police

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लदे थे ये 6 बंडल, 50 लाख की विदेशी सिगरेट देख सब हैरान रह गए

Thu, 14 Feb 2019 06:09 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 14 Feb 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
fifty million foreign cigarettes caught in train by police
डेमो पिक
कस्टम विभाग लखनऊ की टीम ने बुधवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 50 लाख रुपये कीमत की विदेशी सिगरेट पकड़ी हैं। यह खेप पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से तस्करी के जरिये दिल्ली जा रही थी। करीब चार कुंतल भार वाले सिगरेट से भरे छह बंडल असम और बंगाल के बीच सिलचर नामक स्टेशन से ट्रेन में चढ़ाए गए थे। सिगरेट तस्करी के खिलाफ कस्टम लखनऊ की प्रिवेंटिव विंग की ये अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है। 
विज्ञापन


आयातित सिगरेट पर 73 फीसदी टैक्स है। इससे बचने के लिए तस्कर भारतीय सीमा में चोरी छिपे प्रवेश करा रहे हैं। इसके बाद यह विभिन्न साधनों से अलग अलग राज्यों में भेजी जा रही है। कस्टम कमिश्नर (यूपी एवं उत्तराखंड) वीपी शुक्ला ने यूपी में तस्करों के इस जाल को तोड़ने की जिम्मेदारी डिप्टी कमिश्नर चंचल कुमार तिवारी को सौंपी।
विज्ञापन


 

इस मामले में निगरानी बढ़ाई जा रही है

उन्होंने अलग-अलग स्टेशनों के लिए टीमें गठित कीं। गोपनीय सूचना के आधार पर कस्टम सुपरिंटेंडेंट जगत सिंह राणा, इंस्पेक्टर शिवम बाजपेई, वीरेंद्र कुमार ने सुबह करीब 10 बजे सेंट्रल पर पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की माल वाहक बोगी को कब्जे में लेकर तलाशी ली गई।

इसमें छह बड़े बंडल में विदेशी सिगरेट की खेप पकड़ में आई। डिप्टी कमिश्नर चंचल कुमार तिवारी ने बताया कि रेलवे में दर्ज कराए गए पते के आधार पर पाने वाले और भेजने वालों की पड़ताल होगी। ट्रेनों में तस्करी वाले माल को रोकने के लिए निगरानी भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed